Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ज्यादातर लोगों में यह धारणा होती है कि अगर गीले बाल लेकर हवा में या बाहर निकलते हैं तो बीमार पड़ जाते हैं। लोगों में यह भी धारणा है कि अगर गीले बाल लेकर ठंडी हवा में जाते हैं सर्दी-जुकाम हो जाता है। सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग आपको ये सलाह देते मिल जाते हैं कि बालों को गीला करके बाहर मत निकला करो। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है ? क्या यह १०० प्रतिशत सच है ? आइए जानते हैं कुछ फैक्ट्स।
गीले बाल नहीं राइनो वायरस से होता है सर्दी-जुकाम
सबसे पहली बात तो यह है कि सर्दी-जुकाम आपको तब-तक नहीं होता जब तक आप पर सर्दी से जुड़े वायरस अटैक नहीं करते हैं। सर्दी का सबसे आम वायरन जिसे राइनो वायरस है। जब तक आप पर राइनो वायरस का हमला नहीं होता तब तक आप सर्दी-जुकाम के शिकार नहीं होते हैं। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की परेशानी से राहत दिलाते हैं ये 4 घरेलू उपचार।
राइनो वायरस कब करता है हमला ?
राइनो वायरस सामान्यतया कम तापमान में पनपता है। जहां ज्यादा सर्दी होती है वहां हाइपोथर्मिया होने की संभावना ज्यादा होती है। हाइपोथर्मिया शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है वो जल्द बीमार होते हैं अगर आपकी इम्युनिटी ठीक है तो आप बीमार नहीं पड़ते हैं। अगर आप भी बार-बार हो जाते हैं सर्दी-जुकाम के शिकार, तो हो सकते हैं ये 5 कारण।
सर्दी-जुकाम में पैरासिटामॉल आपको और कर सकता है बीमार
सर्दी-जुकाम होने पर बुखार भी होने लगता जिसके बाद ज्यादातर लोग पैरासिटामॉल या एस्पिरिन जैसी दवा ले लेते हैं। इससे बुखार तो कम हो जाता है लेकिन सर्दी-खांसी के वायरस तेजी से फैलने लगते हैं। इसकी मुख्य वजह शरीर का तापमान कम होना होता है। जानें कैसे दौड़ने से ठीक हो सकता है सर्दी-जुकाम।
सर्दी-जुकाम होता है संक्रामक
सर्दी-जुकाम से प्रभावित इंसान अगर आपके आस-पास है और आपके शरीर का तापमान कम है तो आप भी इसके शिकार हो सकते हैं। सर्दी-जुकाम से परेशान इंसान के ज्यादा नजदीक जाने से बचना चाहिए।