सौंफ की चाय वज़न और एसिडिटी को करती है कंट्रोल में

सौंफ चाय के फायदों के बारे में जानें।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST

सौंफके छोटे-छोटे दानों में कितने गुण छिपे हैं यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। वैसे तो सौंफ को लोग माउथ फ्रेशनर जैसा ही इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, लेकिन यह खाने में फ्लेवर लाने के साथ-साथ आजकल की सबसे आम और परेशान करने वाली बीमारी वज़न और एसिडिटीके लिए कितना फायदेमंद है, क्या आप जानते हैं?

इसके बारे आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल  ने यह जवाब दिया है कि सौंफ में ताँबा (copper), आयरन, कैल्सियम, पोटाशियम, मैंगगनीस, सिलीनीअम, ज़िन्क और मैग्नेशियम जैसे मिनरल्स पाये जाते हैं, इसके अलावा यह फाइबर के सबसे अच्छे स्रोतों में एक है। सौंफ में मूत्रवर्द्धक गुण होता है जो हजम शक्ति को सुधारने में बहुत मदद करता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर में फैट को जमने नहीं देती है। इसके अलावा फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह कब्ज़ के कष्ट से राहत दिलाने में बहुत मदद करती है। पढ़े- ब्लड-शुगर कंट्रोल करता है कड़ी पत्ता, जानिये इसके सभी 9 फायदे

सौंफ का इस्तेमाल कैसे करें-

वैसे तो आप सौंफ को यूं ही चबाकर खाने के बाद खा सकते हैं या सब्जी बनाते वक्त भी छौंक में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सौंफ को चबाना पसंद नहीं करते हैं तो आप सौंफ की चाय भी बनाकर पी सकते हैं। सौंफ को भूनने के बाद पीसकर पावडर बना लें। उस पावडर को चाय में मिलाकर कुछ देर तक कम आंच में उबालकर छान लें। फिर देखें इसका जादू कि यह एसिडिटी के साथ वज़न बढ़ने के समस्या पर कैसा अपना जादू चलाता है।

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source