
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 5, 2018 4:47 PM IST
Wearing socks helps keep your feet warm and improve blood circulation. © Shutterstock
साफ-सुथरे और सूखे मोजे तो आप हर दिन पहनकर ऑफिस जाते हैं, लेकिन क्या कभी गीले मोजे पहनने हैं? क्या कभी सुना है गीले मोजे पहनने से सेहत पर कई लाभ होते हैं? हालांकि, पैरों में गीले मोजे हों, तो उसे ज्यादा देर तक पहने रहने का दिल नहीं करता, लेकिन गीले मोजों को पहनने के अपने ही कुछ फायदे हैं। यह तेज बुखार को कम कर सकता है, पेट की समस्या से राहत दे सकता है। यदि आप रात को गीले मोजे पहनते हैं तो आपकी सेहत को काफी फायदा हो सकता है, खासकर तब जब आप तेज बुखार से परेशान हों। यहां तक की आपको जुकाम होने पर भी गीले मोजे राहत देंगे। जानिए गीले मोजे पहनने से होने वाले इन तीन फायदों के बारे में।
पेट की समस्या में राहत
यदि आपका पेट बार-बार खराब होता है या अन्य कोई समस्या है, तब आप काले जीरे तथा सौंफ को सामान मात्रा में पानी में मिलाकर उसको 10 मिनट तक उबाल लें। अब इस पानी में अपने मोजे गीले कर लें। इस गीले मोजे को पहन कर थोड़ी देर सो जाएं। इस उपाय से आपके पेट की समस्या दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें – कहीं आप भी तो नहीं हैं इन 7 तरह के सिरदर्द से परेशान
कम होता है बुखार
यदि किसी को बुखार आ गया हो तो आप सिरके के पानी में मोजों को डुबा कर गीला कर लें। मोजों को निचोड़ कर रोगी को पहना दें। ऐसा करने से रोगी का बुखार जल्दी उतर जाता है।
जुकाम होता है दूर
यदि किसी को जुकाम की समस्या है तो आप दूध में एक चम्मच प्याज तथा शहद का रस मिला दें। इसमें मोजे गीला कर लें। इसके बाद आप मोजों को निचोड़ कर मरीज को पहना दें। ऐसा करने से जुकाम जल्दी ठीक हो सकता है। इस प्रकार से गीले मोजे पहनना हमारी सेहत के लिए बहुत सही और सुरक्षित साबित हो सकता है। आप भी इन उपायों को आजमा कर देखें, लाभ जरूर होगा।