पहनते हैं टाइट जींस और कपड़े तो संभल जाएं, नहीं तो सेहत को होंगी ये परेशानियां

लगातार टाइट या तंग कपड़े पहनने से सांस लेने में दिक्कत होती है और पसीना तेजी से बहता है। इस तरह की स्थिति बेहोशी की वजह बन जाती है।  

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 9, 2019 5:47 PM IST

आज के युवा खासकर, लड़कियां फैशनेबल दिखने के लिए हद से ज्यादा टाइट कपड़े, जींस, टी शर्ट, लेगिंग्स आदि पहनती हैं। फैशनेबल दिखना एक हद तक ठीक है, पर इतना भी नहीं कि उससे आपकी सेहत को ही कोई नुकसान पहुंचे। लड़कियां इसलिए टाइट जींस पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि इसमें इनका बॉडी शेप बहुत अच्छा लगता है। उनके लुक में भी चार-चांद लग जाता । जींस हो या कोई अन्य टाइट कपड़ा, आपकी सेहत के लिए ये ठीक नहीं होते हैं। टाइट फिटेड जींस पहनने से आप बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं।

टाइट जींस या कपड़े पहनने के नुकसान

- कई बार लोग फैशन में आकर टाइट फिटिंग वाली जींस, स्कर्ट्स और ऐसे ही दूसरे ड्रेसेज पहन तो लेते लेकिन उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह की ड्रेस से न सिर्फ आपको चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है, बल्कि इनसे आपका पॉश्चर भी बिगड़ने की आशंका रहती है।

- टाइट जींस पहनने से आपको उठने-बैठने में दिक्कत आ सकती है, जिससे आपकी रीढ़ की हड्डियों में भी एफेक्ट हो सकता है।

अब चॉकलेट बढ़ाएगा आपके पैरों की खूबसूरती, करें घर पर चॉकलेट पेडीक्योर

- टाइट जींस से आपको सिर दर्द, शरीर दर्द जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

- जींस से स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती है। बॉडी आपकी बहुत ही सख्त हो जाती है जब आप फिटेड टाइट जींस पहनते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन और नर्वस सिस्टम भी प्रभावित हो सकती है। यही नहीं, स्किनी जींस बहुत लंबे समय तक आपको बॉडी के स्किन से चिपकी होती है, जिस कारण पसीना पूरी तरह से सूख नहीं पाता और स्कीन रिलेटेड कई बीमारियां जैसे खुजली और रैशेज हो जाते हैं।

अन्य शारीरिक समस्याएं

कैंडिडा यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा

यह इन्फेक्शन शरीर के विशेष अंगो में फैलता है। खासतौर पर उस जगह पर जिस जगह नमी हो या गर्म हो। इसकी वजह से खुजली और दर्द का अहसास होता रहता है। यह इन्फेक्शन लड़कों में बहुत ज्यादा होता है, क्योंकि वह बहुत ही टाइट पैंट पहनते हैं।

पेट दर्द

इस तरह के कपड़े पेट से चिपके रहते हैं और पेट पर प्रेशर डालते हैं, जिससे पेट में दर्द होने लगता है। जलन का अहसास भी होता है। ऐसे कपड़ो की वजह से पाचन तन्त्र पर भी असर पड़ता है।

बेहोशी

लगातार टाइट या तंग कपड़े पहनने से सांस लेने में दिक्कत होती है और पसीना तेजी से बहता है। इस तरह की स्थिति बेहोशी की वजह बन जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source