Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात में ब्रा पहनकर सोने की आदत है? जान लें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

Wearing Bra at Night is Good or Not : क्या रात में ब्रा पहनकर सोना चाहिए? अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान न हों। आइए जानते हैं इस लेख में आपके मन में उठे सवालों के जवाब-

रात में ब्रा पहनकर सोने की आदत है? जान लें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

Written by Kishori Mishra |Updated : July 12, 2023 1:45 PM IST

Wear Bra at Night or not : क्या रात में ब्रा पहनकर सोना चाहिए?, अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है, तो इस लेख में आपको इसका जवाब जरूर मिल जाएगा। कई महिलाओं के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि रात में ब्रा पहनकर सोएं या नहीं? हम में से कई लोग इस बात को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं, क्योंकि अगर आप किसी से इस बारे में पूछेंगे तो आपको कई तरह के जवाल मिल जाएंगे। ऐसी स्थिति में परेशान न हों। आइए जानते हैं रात में ब्रा पहनकर होना चाहिए या नहीं, इससे सेहत पर किस तरह पड़ता है असर?

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि रात में ब्रा पहनकर सोने से किसी तरह की गंभीर परेशानी नहीं होती है। हालांकि, पसीना और अधिक टाइट ब्रा पहनने के कारण आपको असहज महसूस हो सकता है। इसलिए कोशिश करें की रात में अधिक टाइट ब्रा न पहनें। कोशिश करें कि रात में थोड़ा ढीला ब्रा पहनने इससे बॉडी शेप भी सही रहेगी और आपको असहज भी महसूस नहीं होगा। 

रात में टाइट ब्रा पहनकर सोने के नुकसान क्या हैं ?( Side Effects of Sleeping in Bra at Night)

ब्रा से रहता है फंगल इंफेक्शन 

दिनभर ब्रा पहनने की वजह से पसीना काफी ज्यादा जमा होने लगता है, जिसकी वजह से ब्रेस्ट के आसपास की स्किन पर फंगस पनपने का खतरा अधिक रहता है। इस स्थिति में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। मुख्य रूप से मौसम में नमी के कारण इस तरह की समस्या हो सकती है। वहीं, गर्मी में भी लंबे समय तक ब्रा पहनने से फंगल इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि रात के समय ब्रा उतारकर सोएं। 

Also Read

More News

नर्व्स पर डालता है दवाब

रात में अगर आप ज्यादा टाइट ब्रा पहनकर सोते हैं, तो इससे भले ही आपका बॉडी शेप सही रहे लेकिन इससे आपके नर्व्स पर दवाब पड़ सकता है। दरअसल, ब्रा में इलास्टिक ब्रेस्ट होते हैं, जिससे इसके आसपास की स्किन सिकुड़ जाती है। ऐसे में आपके नर्व्स पर प्रेशर पड़ने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि रात में ज्यादा टाइट ब्रा पहनकर न सोएं। 

ब्लड सर्कुलेशन को करता है प्रभावित

रात के समय ब्रा पहनकर सोने से ब्लड सर्कुलेशन पर भी असर पड़ता है। दरअसल, ब्रा में इलासिसीट होती है, जहां पर स्किन काफी ज्यादा टाइट हो जाती है। ऐसी स्थिति में ब्लड का प्रवाह बाधित हो सकता है। इसकी वजह से आपको रात में सोने में परेशानी भी हो सकती है। 

स्किन में हो सकती है खुजली

लंबे समय तक टाइट ब्रा पहनकर सोने से आपको खुजली हो सकती है। मुख्य रूप से इलास्टिटी वाले स्थान पर स्किन सिकुड़ने और पसीना ज्यादा होने की वजह से काफी ज्यादा खुजली और रैशेज जैसा होने लगता है। इसलिए अगर आप रात में भी ब्रा पहनकर सोते हैं, तो यह आपकी खुजली की परेशानी को बढ़ा सकता है। इसलिए रात में ब्रा पहनकर सोने से बचें। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

रात में ब्रा पहनकर सोने से आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको बिना ब्रा के असहज महसूस होता है, तो रात में आप ढीला और कॉटन का ब्रा पहनकर हो सकते हैं।