Frequent illness causes: बार-बार बीमार पड़ना कमजोर इम्यूनिटी ही नहीं शरीर में इन 4 पोषक तत्वों की हो सकती है कमी

Nutrition deficiency: बार-बार बीमार पड़ने का कारण सिर्फ खराब इम्यूनिटी ही नहीं बल्कि कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। जानें किन पोषक तत्वों की कमी के कारण आप बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 23, 2023 7:47 PM IST

Vitamins deficiency: आजकल शरीर को बीमारियों से दूर रखा बहुत मुश्किल काम हो गया है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी स्वस्थ रहने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि, छोटे बच्चों और बुजुर्गों बुजुर्गों के बार-बार बीमार पड़ने के पीछे का कारण कमजोर इम्यूनिटी होती है। छोटे बच्चों के शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली बन रही होती है और बुजुर्गों की इम्यूनिटी उम्र के साथ कमजोर पड़ जाती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति भी अक्सर बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। ऐसा दरअसल इसलिए होता है क्योंकि उनके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। ऐसे मामलों में प्रतिरक्षा प्रणाली तो ठीक होती है, लेकिन पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता है, क्योंकि प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक से काम नहीं कर पाती है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 4 पोषक तत्वों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी कमी होने पर आप बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं।

1. विटामिन डी की कमी (Vitamin D deficiency)

शरीर में विटामिन डी का होना बहुत जरूरी है। आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली से लेकर हड्डियों की मजबूती तक शरीर को कई अलग-अलग प्रोसेस के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो इसके पीछे भी विटामिन की कमी हो सकती है और ऐसे में आपको डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। डाइट और धूप के माध्यम से शरीर में विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है।

2. फोलेट की कमी (Folate deficiency)

अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं और आपको थकान व कमजोरी जैसी समस्याएं रहती हैं, तो यह फोलेट की कमी हो सकती है। फोलेट को विटामिन बी9 भी कहा जाता है। इसके अलावा अगर आपको बार-बार मुंह में छाले पड़ रहे हैं, तो यह भी फोलेट की कमी हो सकती है। फोलेट की कमी से शरीर में कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए। डॉक्टर फोलेट की कमी को पूरा करने के लिए आपको कुछ सप्लीमेंट्स दे सकते हैं और साथ ही आपकी डाइट में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं।

3. विटामिन बी 12 की कमी (Vitamin b 12 deficiency)

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी 12 भी बहुत जरूरी है और आपके बार-बार बीमार पड़ने के पीछे इस खास विटामिन की कमी भी हो सकती है। खासतौर पर अगर आप सर्दियों के दिनों में बार-बार फ्लू जैसी बीमारियों से परेशान हैं, तो यह विटामिन बी 12 की कमी के कारण हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन बी12 की कमी के कारण आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक से काम नहीं कर पाती है। अगर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत भी है, तो भी उसे वायरल इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से प्रभावी रूप से लड़ने के लिए विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है।

4. आयरन की कमी (Iron deficiency)

आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है और इसकी कमी के कारण हमें एनीमिया की समस्या हो सकती है। एनीमिया अपने आप में एक जानलेवा स्थिति बन सकती है। लेकिन इसके अलावा भी शरीर में आयरन की कमी कई अन्य बीमारियां पैदा कर सकती है। अगर आयरन की कमी का जल्द से जल्द इलाज न किया जाए तो इससे कई इन्फेक्शन व बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source