Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कॉर्टिसोल लेवल कम करने और तनाव से राहत पाने के ये 3 तरीके करेंगे आपकी मदद

अगर आपका कॉर्टिसोल लेवल ज़्यादा है तो आपको वजन बढ़ने, पिम्पल, सिरदर्द, थकान और कमज़ोर याद्दाश्त जैसी तकलीफें भी हो सकती हैं।

कॉर्टिसोल लेवल कम करने और तनाव से राहत पाने के ये 3 तरीके करेंगे आपकी मदद
तनाव होने पर आपका शरीर कॉर्टिसल नामक एक हार्मोन उत्पन्न करता है और इसकी वजह से कई बार आपका ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 17, 2018 4:04 PM IST

तनाव का असर आपके शरीर पर बहुत बुरे तरीकों से भी पड़ सकता है। तो वहीं कई शारीरिक कारण हैं जो आपके तनाव को बढ़ा सकते हैं। तनाव होने पर आपका शरीर कॉर्टिसल नामक एक हार्मोन उत्पन्न करता है और इसकी वजह से कई बार आपका ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है।  अगर आपका कॉर्टिसोल लेवल ज़्यादा है तो आपको वजन बढ़ने, पिम्पल, सिरदर्द, थकान और कमज़ोर याद्दाश्त जैसी तकलीफें भी हो सकती हैं। हम आपको बताते हैं कॉर्टिसोल का लेवल कंट्रोल करने के विभिन्न तरीके-

1. तुलसी वाली चाय पीएं

शक्तिशाली तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है और कई घातक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा, तुलसी आपको तनाव को नष्ट करने और आपके कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित करने में भी आपकी सहायता कर सकती है। आप तनाव महसूस होने पर तुलती की चाय पी सकते हैं। बस पानी में कुछ तुलसी के पत्तों को डालें और इस पानी को उबालें। उबलने के बाद इसे उबालकर छान लें और तुरंत पीएं। यह चाय आपको तनाव मुक्त करने के अलावा शांत रहने में मदद भी कर सकती है। आसान टिप्स जो तनाव से दिलाएंगी राहत

Also Read

More News

2. मालिश कराएं

मालिश आपके कोर्टिसोल के स्तर को कम करने और अपने तनाव से बचने के प्रभावी तरीकों में से एक है। आप अपने सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर को उत्तेजित करने और अपनी चिंता और डिप्रेशन को कम करने और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए मालिश की मदद ले सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कि तनाव वजन बढ़ाने, अनिद्रा, थकान जैसी समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है। तो,  बस एक प्रोफेशनल   द्वारा एक अच्छी मसाल कराएं।

3. खाने-पीने की सही चीज़ों का चयन करें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या आप जानते हैं कि कुछ खास खाद्य पदार्थ आपके कोर्टिसोल के स्तर को मैनेज करने में आपकी मदद कर सकते हैं? जी हां, यह बात सही है! ग्रीन टी, नाशपाती, केले, डार्क चॉकलेट, फैटी मछली और विटामिन सी और खनिजों से भरपूर खाद्य पदार्थ कोर्टिसोल के स्तर को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन, आपको उन खाद्य पदार्थों से भी बचना चाहिए जो आपके कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ा सकते हैं। कैफीन, शराब, रिफाइंड चीनी जैसी चीज़ें खाने से बचें।  तनाव महसूस हो तो ना करें ये 3 ग़लतियां !