
Also Read
Tips to reduce joint pain in winter: उम्र बढने के साथ या चोट लगने के बाद घुटनों में दर्द और तकलीफ शुरु हो सकती है। बुजुर्गों और खिलाड़ियों को अक्सर पीठ में दर्द और जॉइंट पेन जैसी शिकायतें होती हैं। वहीं, कुछ लोगों को सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द की तकलीफ बहुत अधिक बढ़ जाती है। आपने भी अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा होगा कि उन्हें सालभर तो कोई शिकायत नहीं होती लेकिन ठंड का मौसम शुरू होते ही उनके जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है। ( Why joint pain increases in winter in Hindi.)
दरअसल, सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द बढ़ने के कई कारण (causes of severe joint pain in winters) होते हैं जैसे,
सर्दियों में जॉइंट पेन की बढ़ी हुई शिकायत को कम करने के लिए और दर्द-तकलीफ से आराम के लिए आप कुछ सावधानियां बरत सकते हैं। कुछ बातों का ध्यान रखने और कुछ आसान उपाय अपनाकर भी जोड़ों के दर्द से आाम पाया जा सकता है। आइए पढ़ें जोड़ों के दर्द से राहत पाने के कुछ ऐसे ही उपायों ( Home remedies to get rid of joint pain) के बारे में-
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द और तकलीफ होती है वे रोजाना थोड़ी देर तक हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें। इसी तरह धीरे-धीरे एक्सरसाइज का समय और इंटेंसिटी भी बढ़ाते जाएं। इससे शरीर का तापमान संतुलित रखने और मोबिलिटी बढ़ाने में मदद होगी।
सर्दियों में घर के अंदर रहें और इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपके आसपास बहुत ठंड ना हो। गर्म कपड़े पहने और हीटर की मदद से कमरे को गर्म रखें। लेकिन, डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को हॉट वॉटर बॉटल (Hot water bottle ) या हीट पैड (Heat pad) का इस्तेमाल लम्बे समय तक करने से बचना चाहिए। इसी तरह आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह-मशविरा जरूर करें।