इन 5 तरीकों से धूम्रपान की लत छुड़ाने में करें दूसरों की मदद

जो लोग धूम्रपान छोड़ देते हैं, उनमें फेफड़ों का कैंसर होने का जोखिम 30 से 50 प्रतिशत तक कम होता है। आप अपने धूम्रपान करने वाले दोस्त या परिवार के सदस्य के सामने यह स्पष्ट करें और उसके साथ कैंसर हॉस्पिटल की यात्रा की योजना बनाएं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 27, 2018 1:03 PM IST

स्वास्थ्य परिणामों का हवाला देते हुए आपने कितनी बार अपने दोस्तों या परिवार के सदस्य को धूम्रपान करने से रोकने की कोशिश की है? अनगिनत बार, लेकिन आपकी सभी चिंताओं को जरूर अनसुना कर दिया गया होगा। जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उन्हें इस लत के दुष्प्रभावों के बारे में अच्छी तरह से पता होता है फिर भी वे इसके बारे में कुछ भी करने में असमर्थ होते हैं। स्मोकिंग की तलब खत्म करने में काफी समय लगता है। एक धूम्रपान करने वाला खुद यह नहीं कर सकता। इसके लिए परिवार की मदद और समर्थन की जरूरत होती है। यदि आपने सभी तरह के प्रयास कर लिए हैं, फिर भी धूम्रपान की आदत नहीं छूट पाई है, तो डॉक्सएप, मेडिकल एप हेड ऑफ ऑपरेशंस डॉ. गौरी कुलकर्णी द्वारा बताए गए इन 5 सुझाओं को आजमाकर देखिए और अपने प्रियजन और दोस्त को स्वस्थ जीवनशैली की ओर लौटने में मदद करें... गले में सूजन और दर्द हो सकता है ”मम्प्स”, जानें दूर करने के घरेलू उपचार

1. प्रश्न पूछिए और सुनिए कि वह क्या कह रहे हैं

शुरुआत में आपको उस व्यक्ति का भरोसा हासिल करना होगा कि आप उसकी मदद कर रहे हैं। कुछ ओपेन-एंडेड प्रश्न पूछिए जो आपको यह समझने में मदद करेंगे कि धूम्रपान करने वाला व्यक्ति इस प्रक्रिया में किस तरह की दिक्कतों का सामना कर रहा है। कारण पूछने से शुरू करें कि उसने पहली बार धूम्रपान क्यों शुरू किया, ऐसी कौन-सी चीजें हैं जो धूम्रपान करने की इच्छा को जगाती है, छोड़ने का निर्णय क्यों लिया, इस प्रक्रिया में उन्हें परेशान करने वाली चीजें क्या हैं और आप उनके लिए यह प्रक्रिया कैसे आसान बना सकते हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न के लिए उन्हें धैर्यपूर्वक सुनें।

2. ध्यान भटकाने की कोशिश करें

जब आप अपना होमवर्क पूरा कर लें तो वक्त आता है कार्रवाई का। धूम्रपान-मुक्त गतिविधियों में भाग लेने की योजना बनाने में अपने दोस्त या परिवार के सदस्य की मदद करें। उनके साथ एक ट्रैकिंग की ट्रिप प्लान करें। उन्हें अपनी पसंद के खेल को खेलने के लिए प्रोत्साहित करें, चाहे वह बास्केटबॉल, फुटबॉल या क्रिकेट मैच हो। उनके साथ किकबॉक्सिंग कक्षाओं में शामिल हों। अन्य दोस्तों के साथ भोजन के साथ चलने की योजना बनाएं या मूवी मैराथन के लिए जाएं। इन सभी गतिविधियों में व्यक्ति का ध्यान भटकाने में मदद मिलेगी।

पुरुषों के लिए जरूरी हैं ये चेकअप, बिना देर किए करवाने में है भलाई

3. विशेषज्ञ सहायता से उनका परिचय कराएं

धूम्रपान करने वालों में ज्यादातर अक्सर विशेषज्ञ सलाह लेने के विचार को ही खारिज कर देते हैं। वे सामने बैठे विशेषज्ञों से धूम्रपान छोड़ने से संबंधित अपने संघर्ष पर चर्चा करने में असहज महसूस करते हैं। एक विश्वासपात्र के रूप में आप उन्हें ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श प्लेटफॉर्म जैसे डॉक्सऐप के सामने ला सकते हैं, जिस पर वे चैट पर गोपनीयता बरतते हुए विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं। इस तरह विशेषज्ञों की मदद से स्मोकिंग से छुटकारा पाने में आप उसकी मदद कर सकते हैं।

4. उन्हें अपने साथ फेफड़ों के कैंसर के मरीजों के पास लेकर जाएं

जो लोग धूम्रपान छोड़ देते हैं, उनमें फेफड़ों का कैंसर होने का जोखिम 30 से 50 प्रतिशत तक कम होता है। आप अपने धूम्रपान करने वाले दोस्त या परिवार के सदस्य के सामने यह स्पष्ट करें और उसके साथ कैंसर हॉस्पिटल की यात्रा की योजना बनाएं। धूम्रपान की वजह से जिन्हें फेफड़ों का कैंसर हुआ है, उनसे चर्चा करें।

शरीर से चर्बी खत्म करे कपोतासन, जानें इसे करने की विधि और अन्य फायदे

5. यदि वह नहीं मानें तब भी धैर्यवान और सकारात्मक रहें

धूम्रपान छोड़ने की कोशिश कर रहे किसी भी व्यक्ति को सहयोग करना बेहद परेशान करने वाला और थकावट भरा हो सकता है लेकिन उन्हें उनके हाल पर छोड़ना ठीक नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप धूम्रपान छोड़ने की उनकी यात्रा में अपने लिए एक अभिन्न हिस्सा रखते हैं। धूम्रपान करने वालों को निश्चित रूप से विड्रॉवल सिम्पटम्स  (धूम्रपान की ओर लौटने के लक्षण) अनुभव होंगे। कुछ समय वह एक या दो सिगरेट पी सकते हैं। याद रखें, वे दोषी हैं लेकिन आपके क्रोधित होने से स्थिति में मदद नहीं मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.