गर्म हवाओं से आंखों का हाल हो सकता है बेहाल, डॉक्टर से जानिए कैसे रखें आंखों को सुरक्षित

Eye Problems in Summer :  गर्मियों में गर्म हवाओं की वजह से आंखों में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन परेशानियों से बचाव के आसान से उपाय-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 8, 2023 11:38 AM IST

Eye Problems in Summer : बढ़ती गर्मी की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। इन समस्याओं में आंखों की परेशानियां भी शामिल है। कई लोगों को गर्मियों में ड्राई आई की परेशानी होती है। वहीं, कुछ लोगों को इस सीजन में आंखों से पानी आना जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। श्यामा आई केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक का कहना है कि गर्मियों में गर्म हवाओं की वजह से आंखों को नुकसान पहुंचता है।  इसकी वजह से आंखों की नमी कम होती है। इसके साथ ही तेज धूप की वजह से कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर लोग गर्मी से बचने के लिए AC का प्रयोग करते हैं, जिसकी वजह से आंखों को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है।  ऐसे में इस सीजन में आपको अपनी आंखों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं गर्मियों में आंखों की किस तरह करें देखभाल?

आंखों को तेज रोशनी से बचाएं

गर्मियों में अगर आप अपनी आंखों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी आंखों को तेज रोशनी से बचाएं। इसके लिए घर से बाहर निकलने से पहले सन ग्लासेस जरूर पहनें। अगर आपको सनग्लासेस पहनना पसंद नहीं है, तो आप छाता, स्कार्फ, कैप जैसी चीजों का प्रयोग करके अपनी आंखों को ढक सकते हैं। 

लुब्रिकेंट आई ड्रॉप का करें प्रयोग

गर्मियों में आंखों की नमी काफी कम हो जाती है। ऐसे में आंखों की ग्रंथियों से पर्याप्त रूप से आंसू नहीं निकलते हैं, जिसकी वजह से आंखों में अन्य परेशानियां होने की संभावना होती है। इस स्थिति में आपको लुब्रिकेंट आई ड्रॉप का प्रयोग करना चाहिए।

शरीर को रखें हाइड्रेट

गर्मियों के दिनों में अगर आप आंखों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। इसके लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। दिन में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी जरूर पिएं। वहीं, इस सीजन में जलदार फलों का सेवन करें। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। 

आंखों को रगड़ने से बचें

गर्मियों के दिनों में आंखों में ड्राई आई की परेशानी होने पर आपको इसे रगड़ने से बचना चाहिए। अगर आप आंखों क अधिक रगड़ते हैं, तो इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। खासतौर पर गंदे हाथों से अपनी आंखों को न छुएं। बैक्टीरिया के संपर्क में आने से आंखों की परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। 

गर्मियों में आंखों की परेशानियों को कम करने के लिए आप इन बचाव टिप्स को अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी आंखों की परेशानी अधिक बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source