
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 22, 2023 12:47 PM IST
किडनी को स्वस्थ रखने के 5 टिप्स
kidney ko kaise thik rakhe : किडनी हमारे शरीर का प्रमुख अंग है। अगर इसमें किसी भी तरह की समस्या हो जाए, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। दरअसल, किडनी हमारे शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। इसके अलावा यह हमारे ब्लड में मौजूद कई तरह के पदार्थों को कंट्रोल करती है। साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करती है। ऐसे में अगर आपकी किडनी किसी तरह से प्रभावित होती है, तो इसका असर आपके समग्र स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या (kidney ko kaise thik rakhe ) करना चाहिए?
किडनी खराब होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव देखे जा सकते हैं, जैसे- भूख में कमी, मतली महसूस होना, उल्टी होना, मुंह के स्वाद में बदलाव इत्यादि।
किडनी को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर की अन्य बीमारियों को खुद से दूर रखने के लिए क्रुसिफेरस परिवार की सब्जियं का सेवन करें। इन सब्जियों में पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, ब्रसूलेस्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियां आती हैं। इन सभी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमटरी, एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण भरपूर रूप से होते हैं, जो आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकती हैं।
कुछ रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि ऑलिव ऑयल आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। मुख्य रूप से यह हार्ट हेल्थ के लिए काफी हेल्दी होती हैं। इसमें अनसैचुरेटेड फैट, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में प्रभावी साबित हो सकती हैं। इतना ही नहीं, ऑलिव ऑयल में ओलिक एसिड भी भरपूर रूप से होता है, जो किडनी की सूजन को कम करने में असरदार है। अगर आप चाहते हैं कि किडनी को स्वस्थ रखा जा सके, तो इसके लिए अपने आहार में ऑलिव ऑयल को जरूर शामिल करें।
किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आप लहसुन और प्याद जैसी समग्रा की प्रयोग कर सकते हैं। इन चीजों में न सिर्फ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, बल्कि यह विटामिन बी6, मैंग्नीज, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे आपकी किडनी के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप इन उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।