Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आपकी खांसी है एलर्जिक रिएक्शन या कोविड कफ, इन लक्षणों से समझे अंतर

ज्यादातर मामलों में लोगों को साधारण खांसी और कोविड कफ में अंतर समझने में दिक्कत आती है।

आपकी खांसी है एलर्जिक रिएक्शन या कोविड कफ, इन लक्षणों से समझे अंतर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 14, 2022 11:51 PM IST

Symptoms of Covid Cough:गले में खिचखिच, सर्दी-खांसी और बहती नाक जैसी मामूली समझी जानेवाली समस्याएं कोविड-19 संक्रमण का लक्षण हो सकती हैं। इसके अलावा आंखें लाल होना औ सूंघने या स्वाद लेने की शक्ति कमजोर होना भी कोविड-19 संक्रमण के गम्भीर लक्षण (severe symptoms of covid-19 infection) माने जाते हैं। लेकिन, डॉक्टरों और जानकारों का दावा है कि अब कोविड संक्रमण होने पर मरीजों में इस तरह के लक्षण कम ही दिखायी देते हैं। लेकिन, कोविड संक्रमण के साथ खांसी की समस्या (cough problem in covid infection) अभी भी एक महत्वपूर्ण लक्षण बनी हुई है और यह एक चिंता का भी विषय है क्योंकि ज्यादातर मामलों में लोगों को साधारण खांसी और कोविड कफ में अंतर समझने में दिक्कत आती है। (Difference Between Symptoms of Covid Cough And Common Cough In Hindi)

सूखी खांसी हो सकती है कोविड कफ (Symptos Of covid Cough)

एक्सपर्ट के अनुसार गम्भीर खांसी की समस्या कोविड कफ भी हो सकती है। कोविड कफ एक ऐसी समस्या है जो कई दिनों या कुछ सप्ताह तक बनी रह सकती है। यह सूखी खांसी (Dry Cough) जैसी होती है और कई कोविड संक्रमितों में यही सूखी खांसी एक महत्वपूर्ण लक्षण के तौर पर उभरकर सामने आयी है। कोविड कफ में होने वाली खांसी में इस तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • यह सूखी खांसी जैसी होती है जिसमें पीड़ित व्यक्ति को बहुत अधिक दर्द और तकलीफ हो सकती है और जैसे-जैसे खांसी पुरानी होती है यह समस्या भी गम्भीर बनने लगती है।
  • सखांसी में मरीज के गले में दर्द-तकलीफ के साथ-साथ उसकी आवाज बदलने (changes in voice) और सांस लेने की प्रक्रिया में भी बदलाव आ जाते हैं।
  • वहीं,  इस तरह की खांसी में कुछ लोगों को लगातार खांसीआती है जिसकी वजह से व्यक्ति बुरी तरह थक जाता है।

लक्षण दिखने के बाद क्या करना चाहिए ?

जब लक्षणों के आधार पर कोविड कफ (covid cough) होने की पुष्टि हो जाए तो मरीज खुद को आइसोलेट (isolate) कर लेना चाहिए। कोविड कफ हवा के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल सकता है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयों और घरेलू नुस्खों का सेवन किया जा सकता है जैसा कि मौसम बदल रहा है और ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। ठंड के मौसम में सर्दी-खांसीऔर एलर्जिक रिएक्शन्स (allergic reaction) की समस्याएं बढ़ जाती हैं ऐसे में लोगों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और सावधानियां बरतनी चाहिए। ताकि, इंफेक्शन दूसरे लोगों तक फैलने से रोका जा सके।

Also Read

More News