Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोज़ करें 25 मिनट ब्रिस्क वॉक, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होगी कंट्रोल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ब्रिस्क वॉक करना फायदेमंद होता है। इसीलिए रोज़ाना ब्रिस्क वॉक करें। सुविधा के अनुसार आप वॉक के समय गति कम या ज़्यादा रख सकते हैं।  अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है हफ्तेभर में केवल ढ़ाई घंटे की ब्रिस्क वॉक हाई बीपी के मरीज़ों को अपनी स्थिति कंट्रोल में मददगार साबित हो सकता है।

रोज़ करें 25 मिनट ब्रिस्क वॉक, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होगी कंट्रोल

Written by Sadhna Tiwari |Published : September 30, 2020 9:11 PM IST

Exercise for BP Patients: हाई ब्लड प्रेशर यानि उच्च रक्तचाप की समस्या आज पूरी दुनिया में एक चिंता का विषय बन गया है। कम उम्र के लोगों में भी यह हेल्थ प्रॉब्लम देखी जा रही है। वहीं मौजूदा समय में लोगों की लाइफस्टाइल भी ऐसी बन गयी है कि वे आसानी से हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। हाई ब्लड के कारणों में अनहेल्दी लाइफस्टाइल,  अनहेल्दी इटिंग, नींद की कमी, तनाव और एक्सरसाइज़ ना करने की आदतें शामिल हैं। (High Blood Pressure Causes)

हाई ब्लड प्रेशर या हायपरटेंशन के साथ अन्य कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से दिल की बीमारियों हो सकती हैं। हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का रिस्क भी हायपरटेंशन के साथ बढ़ जाता है। हायपरटेंशन या हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल करने के लिए कुछ लाइफस्टाइल से जुड़े बदलाव कारगर साबित होते हैं। एक्सरसाइज़ करने, हेल्दी डायट और डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ज़िंदगी जीने से आपको लाभ हो सकता है। इसी तरह वॉक करने जैसी एक्सरसाइज भी हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल करने में काम आ सकती है। (Exercise for BP Patients)

हाई बीपी कंट्रोल करने के लिए करें ब्रिस्क वॉक

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ब्रिस्क वॉक करना फायदेमंद होता है। इसीलिए रोज़ाना ब्रिस्क वॉक करें। सुविधा के अनुसार आप वॉक के समय गति कम या ज़्यादा रख सकते हैं।  अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है हफ्तेभर में केवल ढ़ाई घंटे की ब्रिस्क वॉक हाई बीपी के मरीज़ों को अपनी स्थिति कंट्रोल में मददगार साबित हो सकता है। (Exercise for BP Patients)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

ब्रिस्क वॉक के साथ रखें इन बातों का ध्यान

  • अगर आपने पहले एक्सरसाइज़ नहीं की है तो धीरे-धीरे एक्सरसाइज़ का समय बढ़ाएं
  • हर दिन 25-30 मिनट से अधिक एक्सरसाइज़ ना करें
  • स्ट्रेचिंग और साधारण वॉक से करें शुरूआत
  • वॉक के समय बीच-बीच में पानी पीते रहें
  • वॉक करते समय सामने की तरफ देखते हुए चलें
  • आरामदायक और सही आकार के जूते पहनें