Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Oil stain in kitchen and its effects of health: किचन घर की सबसे महत्वपूर्ण जगह होती है क्योंकि यहीं से लोगों को उनके पोषण और नरिशमेंट के लिए सभी प्रकार की चीजें प्राप्त होती हैं। दूध उबालने से लेकर परांठे बनाने और फ्रूट सलाद बनाने से लेकर बीमारियों को दूर भगाने वाले काढ़ा, चूर्ण और हर्बल चाय बनाने जैसे काम भी किचन में ही होते हैं। किचन ही वजह जगह है जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी की जाती है। ऐसे में किचन में कई बार खाना बनाते समय मसाले, तेल और दूध जैसी चीजें छलक जाती हैं। खासकर किचन में पड़ने वाले तेल के दाग किचन में रखी अन्य चीजों को भी चिपचिपा बना देते हैं। वहीं, खाना बनाते समय तेल भाप की मदद से किचन के कॉर्नर्स, स्टोव के किनारे, बर्नर और एग्जॉस्ट फैन पर भी जाकर बैठ जाता है। ये चिपिचिपाहट साफ करना जहां एक मुश्किल काम है वहीं, इससे कई तरह की बीमारियोंके फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषकर जिन घरों में छोटे बच्चे हों उन्हें किचन में तेल के दाग साफ करने में जरा भी आलस नहीं करना चाहिए। (health hazards of dirty kitchen)
दरअसल, बच्चे खेलते-कूदते घर में रखे सामान को हाथ लगाते हैं। इससे बैक्टेरिया और तेल की चिपचिपाहट भी उनके हाथों से होते हुए नाक-मुंह और स्किन के सम्पर्क में आती है। इस तरह बच्चों को गंदगी और बैक्टेरिया से बीमार होने का रिस्क बढ़ सकता है। वहीं, गंदे किचन में कॉक्रोच और चूहे भी बहुत आते हैं जो डायरिया, अस्थमा और स्टमक इंफेक्शन (stomach infection) जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ाते हैं। बच्चों की इम्यून पॉवरऔर पाचनशक्ति कमजोर होने की वजह से वे आसानी से इंफेक्शन और बैक्टेरिया की चपेट में आ जाते हैं और इस तरह वे बार-बार बीमार (diseases caused by dirty kitchen) पड़ने लगते हैं। अपने परिवार और बच्चों को इन बीमारियों से बचाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए किचन में फैली गंदगी और तेल के धब्बों को साफ करें।
किसी भी तरह की गंदगी को साफ करे के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। होटलों और अस्पतालों में किचन की सफाई के लिए विनेगर के घोल का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी किचन की सफाई करते समय पानी में विनेगर (vinegar) मिलाएं और उससे किचन के काउंटर, कोनों और गैस स्टोव की सफाई करें।
घर में रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली चीजें जैसे नींबू और बेकिंग सोडा (baking soda) का मिश्रण भी किचन की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू का रस घोलकर मिलाएं और उससे किचन में स्प्रे करें। इससे सभी दाग-धब्बे, गंदगी और बैक्टेरिया साफ हो जाएंगे।
साधारण नमक या सी-सॉल्ट भी एक स्ट्रॉन्ग क्लीनिंग एजेंट है जिसकी मदद से आप अपने किचन को साफ-सुथरा और बैक्टेरिया फ्री रख सकते हैं। किचन में जमा तेल के दाग-धब्बों को साफ करने के लिए विनेगर के साथ एक कटोरी नमक मिक्स करें और इसे किचन में फैला दें। अब किसी पुराने कपड़े से रगड़कर दाग को साफ करें।