डायबिटीज में महिलाओं को होता है हार्ट अटैक का हाई रिस्क,उनकी सेहत पर मंडराता है इन 4 समस्याओं का भी खतरा

महिलाओं में डायबिटीज होने के बाद उनकी ओवरऑल हेल्थ पर कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं और महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 21, 2023 7:01 AM IST

Effects of diabetes in women: डायबिटीज मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो बहुत ही तेजी से फैल रही है। दुनियाभर के देशों में जिस लाइफस्टाइल डिजिज के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं उनमें डायबिटीज प्रमुख है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में ब्लड ग्लूकोज लेवल का स्तर बहुत हाई हो जाता है या अनियंत्रित हो जाता है और इस वजह से शरीर की अन्य कार्यप्रणालियों पर इसका बुरा असर दिखायी देने लगता है। हाई ब्लड शुगर लेवल से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान हो सकता है और इससे अंधापन, स्ट्रोक, हार्ट अटैक, किडनी फेलियर जैसी गम्भीर और घातक स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। (complications associated with diabetes and high blood sugar levels)

बता दें कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों में भी देखी जाती है। वहीं, महिलाओं में डायबिटीज होने के बाद उनकी ओवरऑल हेल्थ को किस तरह नुकसान पहुंचता है और महिलाओं को कौन-कौन-सी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, इसी टॉपिक पर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने चर्चा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस गम्भीर टॉपिक की तरफ लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की और उन्हें डायबिटीज से जुड़े कुछ गम्भीर परिणामों के बारे में जानकारी भी दी जो, महिलाओं में देखे जा सकते हैं। (Ways diabetes affects women's health and life in Hindi.)

डायबिटीज पीड़ित महिलाओं को हो सकती हैं ये समस्याएं (Health problems common in women with diabetes)

बढ़ सकता है हार्ट अटैक का रिस्क

लवनीत बत्रा के अनुसार, ऐसी महिलाएं जिन्हें डायबिटीज हुआ है और जिनकी उम्र 50 साल से कम है उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क ( risk of suffering heart attacks and strokes in women diabetics) लगभग 4 गुना तक बढ़ सकता है। जबकि, पुरुषों में डायबिटीज से हार्ट अटैक का रिस्क महिलाओं की तुलना में लगभग आधा या 2 गुना ही बढ़ता है। आंकड़ों के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित दो-चौथाई महिलाओं की मृत्यु कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों (cardiovascular disease) की वजह से हो जाती है। वहीं, अनियंत्रित ब्लड शुगर की वजह से महिलाओं की जल्द मृत्यु का रिस्क भी बढ़ जाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है

कुछ रिपोर्ट्स में देखा गया है कि, डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं में गु़ड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है और इसी वजह से उनके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए एक नुकसानदायक स्थिति है। (Ways diabetes affects women's health)

डिप्रेशन की शिकार हो सकती हैं डायबिटिक महिलाएं

डायबिटीज में महिलाओं में हार्ट डिजिज का रिस्क बढ़ने के अलावा उनमें डिप्रेशन, किडनी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क(risk of kidney disease in women with diabetes) बढ़ जाता है। इसी तरह आंखों की रोशनी जाने या अंधेपन का रिस्क भी महिलाओं में अधिक होता है।

पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है (Periods related problems and diabetes)

डायबिटीज में महिलाओं को इर्रेग्यूलर पीरियड्स की समस्या अधिक होती है। इसकी वजह हाई ब्लड शुगर लेवल्स हो सकते हैं। इसी तरह यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ( Urinary tract infections) और वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन (vaginal yeast infections) का रिस्क भी डायबिटीज में अधिक देखा जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source