Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Pet me Pani Bharna: क्या आपको भी पेट में पानी भरा रहता है? क्या आपको पेट में भारीपन महसूस होता है? पेट में पानी भरने की समस्या को ऐसाइटिस (Ascites) कहा जाता है। यह कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह समस्या कई बीमारियों का कारण बन सकता है। पेट में पानी भरने की वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। दरअसल, यह स्थिति तब होती है जब पेट की गुहा में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा हो जाता है। इसकी वजह से पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। अगर आपको पेट में पानी भरने की समस्या महसूस हो तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि, पेट में पानी भरने की स्थिति कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। लेकिन, पेट में पानी क्यों भरता है? आइए, जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार से जानते हैं इसके बारे में-
पेट में पानी भरने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
अगर किसी व्यक्ति को लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है, तो पेट में पानी भर सकता है। लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस, फैटी लिवर जैसी स्थितियों में पेट में पानी भर सकता है। लिवर की बीमारियां, पेट में पानी भरने के सबसे आम कारण हो सकते हैं।
कई प्रकार के कैंसर भी पेट में पानी भरने का कारण बन सकते हैं। पेट, लिवर, ओवरी और अग्न्याशय का कैंसर पेट में पानी भरने का कारण बन सकते हैं। इसलिए अगर आपको पेट में पानी भरने के लक्षण महसूस हो तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।
किडनी रोगियों में भी पेट में पानी भरने की दिक्कत हो सकती है। खासकर, किडनी फेल्योर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम में शरीर में पानी रुक सकता है। इसलिए अगर आपको पेट में पानी भर रहा है तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में किडनी की जांच जरूर करवानी चाहिए।
हृदय रोग होने पर भी आपको पेट में पानी भरने की दिक्कत हो सकती है। दरअसल, हृदय रोगों की वजह से शरीर के निचले हिस्सों और पेट में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। इस स्थिति में पेट में पानी भर सकता है। इसलिए अगर आपको पेट में पानी भरा हुआ महसूस हो तो इस स्थिति में हार्ट का चेकअपजरूर कराएं।
ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) या अन्य बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से भी पेट में पानी भर सकता है। पेट में पानी भरने के लक्षण नजर आए तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
पेट में पानी भरने का इलाज, इसके कारण पर निर्भर करता है। अगर पेट में पानी भरने के कारण का पता चल जाए तो उसी के अनुसार इलाज शुरू किया जाता है।
पेट में पानी भरना कोई आम समस्या नहीं है। यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण होता है। अगर आपको पेट में पानी भरा हुआ महसूस हो या हर वक्त पेट फूला हुआ रहता है तो इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें। इससे कई गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
पेट में पानी भरने पर लो सोडियम वाली डाइट लेनी चाहिए। पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।
पेट में पानी भरने को Ascites कहा जाता है। इस स्थिति में पेट की गुहा में तरल पदार्थ जमा हो जाता है।
अगर पेट अचानक से बड़ा हो जाए और तेजी से वजन बढ़ने लगे, तो इस स्थिति में जांच करवानी चाहिए।
वजन बढ़ना, सांस लेने में तकलीफ, पेट में भारीपन, पेट में दर्द और टखनों में सूजन आदि पेट में पानी भरने के लक्षण हो सकते हैं।