... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : June 16, 2019 2:55 PM IST
वॉटर पार्क में मस्ती के साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है। © Shutterstock.
विशेषज्ञों की मानें तो वॉटर पार्क में मस्ती भी संक्रमण का एक बड़ा सोर्स हैं। इससे स्किन, आंख और अन्य कई तरह के संक्रमण होने का खतरा रहता है। हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ सकती है। बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए ज्यादातर लोग वॉटर पार्क जाना चाहते हैं। पर सेहत के लिए जरूरी है कि आप अपनी वॉटर पार्क मस्ती में कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
अगर आप किसी तरह के संक्रामक रोग यानी खांसी, जुकाम आदि से ग्रस्त हैं तो वॉटर पार्क न जाएं। इस तरह आप अन्य कई लोगों को इन संक्रमणों की चपेट में आने से बचा सकते हैं।
गर्मी से निजात पाने के लिए सीधे वॉटर पार्क में कूद पड़ना सर्द गर्म का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि वॉटर पार्क में मस्ती से पहले सामान्य बाथ लें। इससे बॉडी का टेंपरेचर सामान्य होने में मदद मिलेगी।
ज्यादा तापमान और तेज धूप से स्किन ऐलर्जी हो सकती है। सूरज की किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन पानी में जाने से पहले और निकलने के बाद लगाए। यह ऐलर्जी से भी बचाएगा साथ ही सन टैन की समस्या से भी निजात दिलएगा।
यह भी पढ़ें – वजन कम करना है, तो हर रोज पिएं तांबे के बर्तन में पानी
पानी बॉडी को हर मौसम से लड़ने में मदद करता है। धूप में ज्यादा देर तक रहने से आपको हीट स्ट्रोक हो सकता है। ऐसे में धूप से बचें। पूल से निकल कर छाया में बैठें। साथ ही हर आधे घंटे पर सादा पानी पीते रहे। कोशिश करें कि हाई शुगर ड्रिंक्स न लें। शिकंजी बेहतर विकल्प है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा न पिएं। पूल में जाने से पहले पर्याप्त पानी पिएं।
यह भी पढ़ें - कम नींद की वजह से बढ़ता है मोटापा, ये होते हैं कारण
वॉटर पार्क में जाने के बाद खुद को बहुत ज्यादा न थकाएं। बीच-बीच में ब्रेक लें। पानी से निकलकर 10 मिनट छांव में बैठे और पानी पिएं।
वॉटर पार्क के लिए नाइलॉन का कॉस्ट्यूम सबसे अच्छा है। यह स्लाइड्स में नहीं फंसता। जिन लोगों को स्किन ऐलर्जी जैसी समस्या है वो जब भी अपने साथ कॉस्ट्यूम लेकर जाएं तो नाइलॉन के फैब्रिक को ही अहमियत दें।