नवताज शिशु से 5 साल के बच्चों में इस तरह फैलता है TB!एक्सपर्ट से जानें किस लक्षण के दिखने पर हो जाएं सतर्क

टीबी एक जानलेवा संक्रामक रोग है, जिसे उपचार के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। ये रोग बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपना शिकार बनाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 24, 2023 4:26 PM IST

ट्युबरकुलोसिस (टीबी) यानि टीबी, जिसे हिंदी भाषा में तपेदिक भी कहते हैं एक संक्रामक रोग है, जिसका समय पर उपचार न मिलने से रोगी जान भी गंवा सकता है। जी हां, टीबी एक जानलेवा संक्रामक रोग है, जिसे उपचार के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। ये रोग बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपना शिकार बनाता है। बात जब बच्चों की हो तो सावधानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। मैक्स देहरादून में पीडियाट्रिक्स, सीनियर कंसलटेंट डॉ. आस्था अग्रवाल का कहना है कि पहले की तरह अभी भी टीबी के मामले सामने आ रहे हैं जबिक हम लोग काफी एडवांस हो चुके हैं। भारत के लिए अभी भी टीबी एक चुनौती है और इसके काफी मामले सामने आ रहे हैं।

बच्चों को कब-कब टीबी हो सकता है?

डॉ. आस्था अग्रवाल कहती हैं कि बच्चों को टीबी मां के गर्भ में भी ही सकता है। इसके अलावा बच्चे को प्रसव के दौरान भी टीबी होने की संभावना होती है। अगर बच्चे के परिवार में किसी को भी टीबी है तो बच्चे को ये संक्रामक रोग होने की संभावना होती है। अगर परिवार में किसी बच्चे को टीबी है तो 1 साल की उम्र में बच्चे को टीबी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। बच्चों को टीबी किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन लक्षण अलग-अलग होते हैं।

बच्चों को टीबी का टीका

डॉ. आस्था अग्रवाल का कहना है कि बच्चों को जन्म के बाद ही टीबी का टीका लगाया जाता है, जो कि बाएं पैर में लगाया जाता है। ये टीका बच्चों को जरूर लगवाना चाहिए। बीसीजी का ये टीका हर बच्चे को लगता है, जो कि सुरक्षा देने का काम करता है। बीसीजी का ये टीका दिमाग की टीबी, पूरे शरीर में फैलने वाली घातक टीबी से बचाने का काम करता है। इसलिए ये टीका जन्म पर जरूर लगवाएं।

नवजात शिशु में टीबी के लक्षण

बच्चों में टीबी की पहचान करने से पहले हमें ये पता होना चाहिए कि हमें टीबी है या नहीं। अगर आपको टीबी है तो आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर मां को टीबी है या फिर किसी करीबी को टीबी जैसी बीमारी है तो बच्चों में इसकी होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। बच्चों में टीबी के दिखाई देने वाले लक्षण हैंः

1-बहुत जल्दी-जल्दी सांस लेना

2-बच्चे का वजन न बढ़ना

3-दूध नहीं पी पाएगा बच्चा

ये नवजात शिशु में दिखाई देने वाले लक्षण हैं, जिनके दिखने पर सतर्क होने की जरूरत है। इस स्थिति में तुरंत उपचार जरूरी है, जो कि उन्हें पूरी तरह से ठीक बनाने का काम करता है।

एक साल से कम उम्र के बच्चों में टीबी

एक साल से कम उम्र के बच्चों में अलग तरीके से टीबी के लक्षण दिखाई देते हैं। दरअसल बच्चों में इम्यूनिटी सही तरीके से विकसित नहीं हो पाती है। बच्चा जितना छोटा होता है उतनी ही कम इम्यूनिटी उसमें होती है। इस उम्र में बच्चे बहुत जल्दी वायरस का शिकार होते हैं। इस उम्र में दिखने वाले लक्षण हैंः

1-वजन न बढ़ना

2-रात को पसीना आना

3-बच्चों में चिड़िचापन

4-बहुत कम भूख लगना

5-खाना खाने में रूचि न लेना

6-हल्का-हल्का बुखार रहना

ये बहुत आम लक्षण हैं, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है जैसे-

1-उनके वजन पर ध्यान दें

2-नियमित रूप से जांच कराएं

3-फैमिली हिस्ट्री है तो एक बार जांच जरूर कराएं

5 साल से कम उम्र के बच्चों में टीबी

बात करें 5 साल से कम उम्र के बच्चों में टीबी की तो इस उम्र में बच्चों को कई प्रकार का टीबी हो सकता है जैसेः

1-पेट की आंतों में टीबी

2-लिम्फ नोड्स का टीबी

3-स्किन का टीबी

इस तरह के बहुत से टीबी है, जो बच्चों को हो सकते हैं। अगर बच्चे को टीबी है तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि उसका सोर्स क्या है। बच्चों में खांसी के माध्यम से फैलने वाला टीबी कम होता है, इसलिए इसके सोर्स का पता लगाना बहुत ही जरूरी है। अगर आपके परिवार में किसी को टीबी नहीं है तो आपके घर में आने वाली मेड भी इसका एक सोर्स हो सकती है। टीबी किसी को भी हो सकता है, जो कि आपकी लो इम्यूनिटी का नतीजा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source