स्ट्रोक आने से 1 महीने पहले शरीर देता है ये 5 वॉर्निंग, लक्षण पहचानते ही भागें अस्पताल

Early Signs of Stroke 1 Month Before : स्ट्रोक आने से कुछ सप्ताह या महीने पहले शरीर में कई तरह के बदलाव दिखते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति का इलाज समय पर करा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : January 16, 2025 3:57 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vipul Gupta

Stroke Symptoms 1 Month Before : शारीरिक और मानसिक कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए दिमाग का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। हमारा दिमाग तभी बेहतर ढंग से कार्य करता है, जब इसमें ब्लड सप्लाई सही से हो। अगर किसी कारण से ब्लड सप्लाई ढंग से न हो या फिर ब्लड सप्लाई में अवरुद्ध उत्पन्न हो, तो इस स्थिति में दिमाग को सही से कार्य करने में परेशानी होगती है। क्योंकि दिमाग में खून का सप्लाई कम होने के साथ-साथ ऑक्सीजन सप्लाई भी बंद होने लगता है। इस स्थिति में स्ट्रोक की संभावना काफी ज्यादा होती है। मुख्य रूप से अगर किसी कारण से ब्रेन में पूरी तरह से ब्लड सप्लाई बंद हो जाए, तो स्ट्रोक आ सकता है। हालांकि, स्ट्रोक आने से कुछ दिन पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत (Warning signs of a stroke days before) देता है, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति में सुधार कर सकते हैं। आइए गुरुग्राम स्थित पारस अस्पताल के ग्रुप डायरेक्टर और न्यूरोइंटरवेंशन के हेड डॉ. विपुल गुप्ता से जानते हैं स्ट्रोक आने से 1 महीने पहले शरीर में दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

Approved by Dr. Vipul Gupta, Group Director and Head of Neurointervention at Paras Hospital, Gurugram

स्ट्रोक आने से 1 महीने पहले दिखने वाले संकेत क्या हैं?

स्ट्रोक आने से 1 महीने पहले शरीर में कई तरह के संकेत दिखते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति का इलाज समय रहते करा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ लक्षणों के बारे में विस्तार से-

बोलने में दिक्कत होना

अगर किसी कारण से आपको अचानक से बोलने में दिक्कत हो रही है या फिर आप रुक-रुककर बोल रहे हैं, तो ऐसे संकेत स्ट्रोक के हो सकते हैं। दरअसल, ब्रेन से ही बोलने की क्षमता का सीधा संबंध होता है। ऐसे में ब्रेन में अगर किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो मरीजों को बोलने में दिक्कत हो सकती है।

आंखों के आगे बार-बार अंधेरा छाना

स्ट्रोक आने से कुछ दिनों पहले शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई देते हैं, जिसमें कुछ लोगों को बार-बार आंखों के आगे अंधेरा सा धाना भी महसूस होता है। वहीं, कुछ लोगों को धुंधला सा दिखाई देता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें।

शरीर का बैलेंस बिगड़ना

ब्रेन में ऑक्सीजन का सप्लाई सही ढंग से न होने की वजह से स्ट्रोक आ सकता है। कुछ लोगों को इस स्थिति में बार-बार झटके आना या फिर शरीर का बैलेंस बिगड़ना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत जांच कराएं। ताकि स्थिति गंभीर होने से बचा जा सके।

शरीर के एक हिस्से में कमजोरी होना

स्ट्रोक आने से पहले मरीजों के शरीर का एक हिस्सा प्रभावित हो सकता है। इस स्थिति में शरीर का एक हिस्सा (दायां या बायां) सुन्न होने लगता है। वहीं, इस हिस्से में काफी थकान और भारीपन भी महसूस हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें।

सिरदर्द काफी तेज होना

स्ट्रोक आने से कुछ सप्ताह पहले मरीजों को बिना कारण सिरदर्द हो सकता है। यह दर्द कुछ मिनटों या फिर कुछ घंटों तक रहता है। अगर आपको सिरदर्द के साथ-साथ उल्टी, जी मिचलाना जैसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें।

कंफ्यूजन की स्थिति पैदा होना

स्ट्रोक की स्थिति में मरीजों को अचानक से किसी भी चीज को लेकर कंफ्यूजन पैदा होता है। उन्हें सोचने-समझने में परेशानी होती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें और अपनी जांच कराएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।