
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 1, 2020 12:38 AM IST
शरीर में दिख रहे हैं ये 7 लक्षण, तो समझ लें आप हो रहे हैं गंभीर रोगों का शिकार।
Warning Signs of Serious Illness in Hindi: रोजाना के जीवन में छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं हमें इशारा करती हैं कि बॉडी बीमार हो रही है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत दुरुस्त रहे, तो छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। यह गंभीर बीमारी के लक्षण (Warning Signs of Serious Illness in Hindi) हो सकते हैं।
गले में सूजन और खराश होना आम है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होती है, तो इसे गंभीरता से लें। बैक्टीरिया और वायरस के कारण गले में इन्फेक्शन भी हो सकता है, जिसे टॉन्सिल्स कहा जाता है। अगर टॉन्सिल्स संक्रमण हो जाए तो खाना निगलने में परेशानी, गले में दर्द, गले के भीतर सफेद धब्बे पड़ना जैसे लक्षण सामने आते हैं। आहार नली का कैंसर और एसिडिटी के कारण भी खाना निगलने में दिक्कत होने लगती है।
ज्यादा भागदौड़, वर्कलोड या तनाव के कारण सांस लेने में परेशानी होती है, लेकिन अगर बिना इन कारणों के सांस लेने में परेशानी हो तो यह गंभीर है। यह संकेत दिल संबंधी बीमारी, श्वास नली की सिकुड़न, फेफड़ों में सूजन, निमोनिया के लक्षण भी हो सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत पर सांस उखड़ना जैसे लक्षण एनीमिया यानि खून की कमी की ओर भी इशारा करते हैं।
सीने में उठने वाले दर्द को हम सर्दी या एसिडिटी से जोड़कर नजरअंदाज करते रहते हैं। अगर यह दर्द लंबे समय से बना हुआ है या बार-बार होता है तो इसे गंभीरता से लें। ज्यादातर मामलों में सीने का दर्द हार्टअटैक की ओर इशारा करता है। शोध के मुताबिक महिलाओं में हार्ट संबंधी समस्या होने पर उन्हें दर्द काफी समय पहले उठना शुरू हो जाता है। सीने में दर्द का कारण फेफड़ों की समस्या, ब्लड प्रेशर, नसों या हडिड्यों की समस्या, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी होता है। महिलाओं में इस तरह का दर्द ब्रेस्ट कैंसर की ओर भी इशारा करता है।
मल त्याग के समय मल के साथ खून आने को ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या समझते हैं। मल त्याग करते समय खून आने का एक कारण कब्ज तो है ही साथ ही यह लक्षण पेट के अल्सर, बवासीर, आंत का कैंसर, भंगदर, महिलाओं में ओवेरियन केंसर (Warning Signs of Serious Illness in hindi) के भी हो सकते हैं।
पेट दर्द का एक मुख्य कारण अनियमित खानपान व गैसटिक परेशानी तो होता ही है, लेकिन लगातार होने वाला पेट दर्द या तेज दर्द अन्य गंभीर रोग का लक्षण भी हो सकता है। पेट दर्द अगर लंबे समय से है ,तो खुद से डॉक्टर न बनें, चिकित्सक से सम्पर्क करें। दूषित भोजन या पानी से आंतों में संक्रमण, लीवर का कमजोर होना, आतों में जख्म (कोलाइटिस) गैस्ट्रिक अल्सर, दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा सेवन, शराब का ज्यादा सेवन, आवेरियन कैंसर भी इसकी एक प्रमुख वजह है।
काम का तनाव, घरेलू समस्या, वर्कलोड, सिरदर्द का एक बड़ा कारण हैं, लेकिन अगर सिर में होने वाला दर्द लंबे समय से है और असामान्य है तो यह गंभीर है। सिरदर्द के अन्य कारणों में से एक माइग्रेन, ब्रेन हैमरेज, मेनिन्जाइटिस(दिमागी बुखार), साइनस, दिमाग में गांठ होना या इन्फेक्शन भी है।
रोजमर्रा के जीवन में पैरों में दर्द एक आम समस्या है। लेकिन पैरों में होने वाला दर्द भी कई बीमारियों की ओर इशारा करता है। ज्यादा भागदौड़ करने या थकान से तो पैरों में दर्द होता ही है, लेकिन बिना किसी कारण के अगर पैरों में दर्द रहता है तो यह मांसपेशियों में सिकुडन, खिंचाव, पैरों में खून की गांठ बनना, रक्त संचार असमान्य होना,पानी की कमी, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, कोशिकाओं का डैमेज होना, डायबीटीज, मोटापा, हार्मोनल बदलाव, नसों का हड्डियों में इन्फेक्शन, टयूमर, दिल, गुर्दे संबंधी बीमारी, थायराइड, खून की कमी के लक्षण हैं।