
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 15, 2023 8:43 PM IST
डायबिटीज होने से पहले के स्टेज को प्रीडायबिटीज कहा जाता है, जिसे रिवर्स भी किया जा सकता है। इसलिए डायबिटीज के शुरुआती संकेतों (Warning Signs of Prediabetes) को समझना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। दुनियाभर में टाइप 2 डायबिटीज के केस ज्यादा पाए जाते हैं। अगर इसका समय रहते इलाज न किया गया तो यह कई गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकता है। यह एक क्रॉनिक डिसीज है जो लाइफटाइम चलती है। डायबिटीज होने का प्रमुख कारण खराब जीवनशैली, व्यायाम की कमी, मोटापा और खानपान को माना जा सकता है। शुगर लेवल को नियंत्रित रखकर ही आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज की कोई रेमेडी नहीं है, इसलिए कुछ लक्षणों से आप प्रीडायबिटीज को पहचान सकते हैं। जिससे कि आप बिना समय गंवाए जीवनशैली में सुधार लाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
प्रीडायबिटीज टाइप-2 डायबिटीज होने से पहले की स्थिति है। प्रीडायबिटीज होने पर शुगर लेवल सामान्य से अधिक हो जाता है। लेकिन इसे डायबिटीज का लेवल नहीं कहा जा सकता है। प्रीडायबिटीज की स्थिति में पैन्क्रियाज जरूरत के मुताबिक इंसुलिन बनाता है, लेकिन ये ब्लड सर्कुलेशन से शुगर कम करने में प्रभावहीन रहता है। यही कारण है कि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता जाता है:
1- प्रीडायबिटीज होने पर आपकी बॉडी की स्किन डार्क होने लगती है। खासकर गर्दन, कोहनी, अंडरआर्म्स, घुटनो का रंग डार्क होने लगे तो एक बार चेकअप जरूर कराएं।
2- अत्यधिक थका हुआ महसूस करना भी प्रीडायबिटीज के संकेत हैं।
3- बिना व्यायाम या अकारण वजन का घटना, बढ़ना या अचानक से कम होने लगना भी प्रीडायबिटीज की पहचान है।
4- आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने, बिना वजह के किसी से झगड़ने लगना या चक्कर आना भी प्रीडायबिटीज के लक्षण हैं।
प्रीडायबिटीज पेशेंट अपने खानपान से लेकर दिनचर्या में सुधार करें। बदलती जीवनशैली की वजह से अनचाहे रोग भी शरीर में अपना घर बना लेते हैं। टाइप-2 डायबिटीज होने पर गंभीर रोग आपको अपनी जद में ले सकते हैं। स्ट्रोक, किडनी रोग, हार्ट से जुड़े रोगों का खतरा बना रहता है। इसके लिए जरूरी है कि आप दिन में 30 मिनट तक व्यायाम जरूर करें। स्वस्थ आहार लें। वजन को नियंत्रित रखें। मोटापे को कंट्रोल करें। जंक फूड, फास्ट फूड को अवॉयड करें। तली भुनी चीजें बिल्कुल भी न खाएं। धूम्रपान से बचें। साथ ही ताजा फलों को अपनी डाइट में शामिल करने से आप प्रीडायबिटीज से बच सकते हैं।