
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 21, 2024 4:20 PM IST
High Cholesterol Symptoms on Legs : हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसकी वजह से कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा रहता है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हर व्यक्ति में एक जैसे नहीं दिखते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण शरीर के अलग-अलग अंगों में अलग तरह से दिखते हैं। यह लक्षण न सिर्फ सीने के आसपास बल्कि पैरों पर भी नजर आते हैं। आज इस लेख में हम आपको बैड कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो पैरों को प्रभावित करते हैं। आइए जानते हैं पैरों पर बैड कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या है?
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने से वेसेल्स में रक्त प्रवाह ढंग से नहीं होता है, जो पैरों को भी प्रभावित करते हैं। ब्लड सर्कुलेशन में अवरुद्ध होने की वजह से पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षणों में तुरंत डॉक्टर के सलाह की जरूरत होती है। अगर आपको पैरों के आसपास इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से मदद लें।
पैरों और पैरों के क्षेत्रों में ब्लड सर्कुलेशन में कमी की वजह से पैरों के आसपास काफी ज्यादा ऐंठन होने लगती है। इस तरह के लक्षण शुरुआती हो सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों में दर्द के साथ-साथ हल्का सा ऐंठन होना सामान्य है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल का एक बहुत ही असामान्य संकेत पैरों के निचले हिस्से पर पीले रंग का जमाव महसूस होना होता है। इस स्थिति में स्किन काफी ज्यादा सख्त नजर आने लगती है।
टांगों और पैरों में ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण शरीर का निचला हिस्सा सामान्य से अलग महसूस हो सकता है। आप अपने शरीर के उन हिस्सों में सुन्नता और झुनझुनी महसूस करने लग जाते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की वजह से पैरों की निचली स्किन पीले रंग की नजर आती है। ऐसी स्थिति में एक बार आपको डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की वजह से कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, तो आपके पैरों पर भी दिख सकते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।