... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 10, 2022 7:10 PM IST
नाखून देखकर चल जाएगा पता कोलेस्ट्रॉल लेवल हो गया है हाई! इन 2 तरीकों से पता लगाएं हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल
कोलेस्ट्रोल का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के होश उड़ जाते हैं क्योंकि ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से जुड़ा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर को कोलेस्ट्रोल की जरूरत होती है ताकि हेल्दी कोशिकाओं का निर्माण किया जा सके। हालांकि जब रक्त वहिकाओं में फैट की मात्रा ज्यादा जमा होने लगती है तो ये स्थिति आपके लिए खतरनाक साबित होने लगती है। कभी-कभार तो ये फैट एक क्लॉट यानी की थक्का बनाने का काम करता है, जिसकी वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक आता है। इसलिए जरूरी है कि पहचाना जाए कि कोलेस्ट्रोल कब बढ़ता है और इस दौरान शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं।
जीवनशैली में छोटे-छोटे कारक आपका कोलेस्ट्रोल बढ़ाने का काम करते हैं जैसेः
1-धूम्रपान करना
2-शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना
3-जरूरत से ज्यादा वजन, मोटापा
4-खराब खान-पान
5-समय पर दवा न लेना
इस स्वास्थ्य स्थिति के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, जिस कारण से इसे साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। हालांकि सिर्फ ब्लड टेस्ट की मदद से आप कोलेस्ट्रोल लेवल का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप शरीर में इन दो बदलावों की मदद से कोलेस्ट्रोल के बढ़ते लेवल को पहचान सकते हैं।
कोलेस्ट्रोल बढ़ने के सबसे आम संकेत है पैरों और तलवों में सुन्नपन। ये संकेत आपकी धमनियों और रक्त वहिकाओं में जमा होने वाले प्लाक के कारण होता है। जब रक्त प्रवाह में बाधा पैदा होने लगती है, जिसकी वजह से हाथ और पैरों को ऑक्सीजन के साथ-साथ रक्त की आपूर्ति नहीं होती है तो पैरों में सुन्नपन होना शुरू हो जाता है। पैरों में सूजन, दर्द, तलवों का ठंडा रहना भी कोलेस्ट्रोल बढ़ने का संकेत है।
आपकी धमनियों में जब प्लाक जमा होने लगताहै तो आपकी धमनियां संकरी हो जाती है, जिसकी वजह से खून रुकना शुरू हो जाता है। ऐसा शरीर के कई हिस्सों में होता है, जिसमें आपके नाखून भी शामिल हैं। इसकी वजह से आपके नाखून का रंग पीला होने लगता है या फिर नाखूनों में दरारें बननी लगती हैं। इतना ही नहीं आपके नाखून की ग्रोथ भी रुक जाती है।
1-कोलेस्ट्रोल लेवल को बेहतर बनाने के लिए हेल्दी जीवन शैली फॉलो करें
2-डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली दवाएं समय पर लें।
3- शराब और तंबाकू के सेवन से बचें
4- सैच्यूरेटेड फैट से भरे फूड्स का सेवन कम करें
5-फाइबर से भरे फूड्स खाएं।
6-नियमित रूप से व्यायाम करें ।
7- स्वस्थ वजन बनाए रखें।