Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पैरों में दिखने वाले ये 4 लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, समय पर पहचानकर करवाएं इलाज

Heart Attack Symptoms In Feet: हार्ट अटैक आने से पहले पैरों पर कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

पैरों में दिखने वाले ये 4 लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, समय पर पहचानकर करवाएं इलाज

Written by priya mishra |Published : December 13, 2024 1:19 PM IST

Early Signs Of Heart Attack In Legs: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। एक समय था जब बड़े-बुजुर्गों को हार्ट अटैक आने के मामले ज्यादा सामने आते थे। लेकिन आजकल युवा क्या, बच्चों को भी हार्ट अटैक आने की खबरें सुनने को मिलती हैं। आपको बता दें कि हार्ट अटैक तब आता है, जब हृदय में रक्त का प्रवाह काफी कम हो जाता है या अवरुद्ध हो जाता है। हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिन्हें समय रहते पहचानकर इस खतरे को टाला जा सकता है। हार्ट अटैक के लक्षण केवल सीने में दर्द तक सीमित नहीं होते हैं। कई बार हार्ट अटैक के लक्षण पैरों में भी दिखाई दे सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको पैरों में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं।

पैरों में सूजन

पैरों और टखनों में अचानक सूजन होना हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। दरअसल, हार्ट में किसी तरह की परेशानी होने पर यह खून को शरीर के निचले हिस्सों में ठीक से पंप नहीं कर पाता है। इसके कारण शरीर के निचले हिस्सों में ब्लड जमा हो सकता है, जिससे पैरों और टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपको बिना किसी स्पष्ट कारण के पैरों में सूजन हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन

पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, ऐसा ब्लड फ्लो में कमी के कारण होता है। अगर आपका पैर लंबे समय तक सुन्न रहता है या पैरों में झनझनाहट महसूस होती है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं।

Also Read

More News

पैरों की त्वचा का रंग बदलना

अगर पैरों की त्वचा अचानक नीली या बैंगनी पड़ने लगे, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब हार्ट ठीक से कम नहीं कर पाता है, तो शरीर के निचले हिस्सों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त ब्लड नहीं पहुंच पाता है। इससे पैर की त्वचा नीली पड़ने लगती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों में कमजोरी

पैरों में कमजोरी महसूस होना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। खासकर, सीढ़ियां चढ़ते समय या थोड़ी देर चलने के बाद अगर आपको पैरों में तेज दर्द के साथ कमजोरी महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण नजर आने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।