लिवर पर सूजन का ये 1 संकेत आपके पैरों पर देता है दिखाई! जानें लिवर पर चढ़ी सूजन का पता लगाने का आसान तरीका

Swelling on liver signs : लिवर में किसी भी तरह की परेशानी का पता हमें बहुत बाद में चलता है, जिसकी वजह से आपको अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ जाती है। आइए जानते हैं पैरों में दिखाई देने वाले ऐसे बदलाव के बारे में।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 22, 2022 12:25 PM IST

जब बात शरीर के जरूरी अंगों की होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल हमारे दिल का ही आता है। हम सोचते हैं कि कैसे अपने दिल को हेल्दी रखा जाए या फिर अपने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखा जाए। अक्सर हम दूसरे जरूरी अंगों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर परेशानियों की वजह बनते हैं। इन्हीं जरूरी अंगों में से एक है हमारे लिवर, जो दिन में ऐसे काम करता है कि अगर ये काम न हो तो आपके लिए बैठना तक मुश्किल हो सकता है। अक्सर लिवर में किसी भी तरह की परेशानी का पता हमें बहुत बाद में चलता है, जिसकी वजह से आपको अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ जाती है। आइए जानते हैं पैरों में दिखाई देने वाले ऐसे बदलाव के बारे में, जो ये बताता है कि आपका लिवर सूज चुका है।

लिवर का क्या है काम

लिवर हमारे शरीर में कुछ जरूरी काम को करता है, जिसमें से एक है एल्बुमिन नाम के प्रोटीन को बनाना। ये प्रोटीन रक्त प्रवाह में मौजूद तरल पदार्थ को टिश्यू के आस-पास लीक होने से रोकने का काम करता है। इसके अलावा लिवर बाइल जूस का भी उत्पादन करता है, जो पाचन में आपकी मदद करता है। इसके अलावा लिवर, खून को फिल्टर करने, एंजाइम को सक्रिय रखने, ग्लाइकोजेन, विटामिन्स और मिनरल्स को स्टोर करने में मदद करता है।

सबसे बड़े अंगों में से एक लिवर

शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक होने के साथ-साथ लिवर सबसे बड़ा अंग भी है। यही कारण है कि आपका खराब खान-पान सीधे आपके लिवर को प्रभावित करता है और उसे क्षतिग्रस्त करने का काम करता है। लिवर में होने वाली परेशानियों में सबसे आम है फैटी लिवर यानि लिवर पर सूजन। लिवर पर सूजन कैसे होती है और इसके संकेत क्या है आइए जानते हैं।

कब होती है लिवर पर सूजन

लिवर पर सूजन से मतलब है लिवर पर फैट का जमा हो जाना। इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे बड़ा कारण है शराब का अत्यधिक सेवन। ज्यादा मात्रा में शराब पीने से न सिर्फ आपके लिवर पर फैट जमाहोता है बल्कि आपका लिवर कमजोर भी हो जाता है। लेकिन जब आप शराब नहीं पीते हैं तो आप कई दूसरे कारणों से लिवर पर सूजन की परेशानी का शिकार हो सकते हैं।

लिवर पर सूजन के दूसरे कारण

1-मोटापा

2-टाइप-2 डायबिटीज

3-इंसुलिन रेजिस्टेंस

4-खून में फैट की ज्यादा मात्रा

5-मेटाबॉलिक सिंड्रोम

पैरों में दिखाई देने वाला संकेत

लिवर पर सूजन होने की वजह से आपको पैरों में एक संकेत दिखाई देता है और वो है पैरों पर सूजन। दरअसल लिवर तक जाने वाली नसों में जब दबाव पड़ने लगता है तो इससे शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। ये दबाव पैरों, टखनों और पेट पर पड़ता है, जिसकी वजह से सूजन आने लगती है। अगर आपके पैरों पर बिना किसी वजह से सूजन दिखाई देते है तो आपको तुरंत टेस्ट कराने की जरूरत है, जो कि लिवर पर सूजन का एक संकेत हो सकती है।