Advertisement

रात में पसीना आना या बार-बार दर्द महसूस करना हो सकता है कैंसर का संकेत, इन 3 प्रॉब्लम्स को भी ना करें नजरअंदाज

इन लक्षणों को पहचनानना कैंसर के मरीजों के लिए सर्वाइव करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। (Warning Signs Of Cancer In Hindi)

Written By Sadhna Tiwari
Updated : August 15, 2022 8:01 AM IST

Warning Signs Of Cancer: अक्सर कहा जाता है कि जितनी जल्दी कैंसर के लक्षणों को पहचान लिया जाए कैंसर का इलाज करना उतना ही आसान हो सकता है। अर्ली स्टेज पर कैंसर की पहचान कर लेने से कैंसर मरीज के लिए रिकवरी और बच पाने की संभावना भी बढ़ सकती है। हालांकि, कुछ नयी स्टडीज और रिसर्च पेपर्स में यह कहा गया है कि बहुत से लोग बीमारी के लक्षण दिखने के बाद भी वे डॉक्टर से सम्पर्क नहीं करते और कई बार अगले 6 महीनों तक वे डॉक्टरी जांच के लिए आगे नहीं बड़ते। इसी तरह यूगवर्नमेंट सर्वे (YouGov survey) नामक एक सर्वेक्षण में 2,468 से अधिक लोगों का सर्वे किया गया है। इस सर्वे में पाया गया कि 48 फीसदी लोगों में कैंसर के गम्भीर लक्षण दिखे लेकिन उन्हें इस बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। इन लक्षणों में अकारण वजन कम होने (unexplained weight loss) और शरीर में गांठें (unusual lump) दिखने जैसी समस्याएं भी दिखायी दी। कैंसर रिसर्च यूके की चीफ एक्जक्यूटिव मिशेल मिशल (Michelle Mitchell, Cancer Research UK chief executive) के अनुसार, इन लक्षणों को पहचनानना कैंसर के मरीजों के लिए सर्वाइव करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। (Warning Signs Of Cancer In Hindi)

Advertisement

कैंसर के खतरनाक लक्षण (Warning Signs Of Cancer)

मिशेल के अनुसार, इस प्रकार की समस्याएं कैंसर के सबसे गम्भीर लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं और इन लक्षणों के दिखने के बाद डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

नाइट स्वेटिंग

रात में पसीना होना कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। रात के समय बहुत अधिक पसीना होना या बहुत अधिक गर्मी महसूस करना कुछ दवाइयों का साइड-इफेक्ट्स (side effect of certain medications) माना जाता है। मेनोपॉज के दौरानआमतौर पर यह स्थिति देखी जाती है। लेकिन इसके अलावा ल्यूकेमिया जैसे कैंसर (Leukaemia-related cancers) में रात के समय लोगों को नाइट स्वेटिंग जैसी स्थिति देखी जाती है।

Advertisement

वजन कम होना

समय के साथ शरीर के वजन में थोड़ा-बहुत बदलाव होना स्वाभाविक और नेचुरल है लेकिन जब किसी व्यक्ति का वजन अचानक से बहुत कम  हो जाए (Unexplained weight loss) तो यह चिंता का विषय हो सकता है।  अमेरिकन कैंसर सोसायटी ( American Cancer Society) के अनुसार, वेट लॉस पैंक्रियाज (pancreas) के कैंसर, पेट का कैंसर (stomach cancer) या लंग कैंसर (lung cancer) का प्रमुख लक्षण हो सकता है। (Causes of unexplained weight loss)

बार-बार उठने वाला दर्द

अकारण होने वाला दर्द (Unexplained pain) कैंसर का एक लक्षण माना जाता है। उम्र बढ़ने के साथ यह दर्द बढ़ सकता है इसीलिए, जब दर्द में बढ़ोतरी होने लगे तो लोगों को इसे गम्भीरता से लेना चाहिए।

सूजन और गांठें

शरीर में बार-बार और अलग-अलग जगहों पर होने वाली सूजन या गांठें उभरने की समस्या साधारण नहीं है। क्योंकि यह कुछ गम्भीर प्रकार के कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसीलिए, यहां मेडिकल एक्सपर्ट की मदद लेना महत्वपूर्ण हो सकता है। खासकर पेट, ब्रेस्ट गले और टेस्टिकल्स में बनने वाली गांठें कैंसर का एक प्रमुख संकेत हो सकती हैं।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।