
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 9, 2023 7:31 AM IST
Warning Signs Of Arthritis: आर्थराइटिस या गठिया की बीमारी अब केवल बुजुर्गों और बड़ी उम्र के लोगों की ही समस्या नहीं रह गई। बीते कुछ दशकों में कम उम्र के लोगों में भी घुटनों और हड्डियों में दर्द, कमजोरी और आर्थराइटिस जैसी समस्याएं देखने को मिली हैं। वहीं, कुछ स्टडीज के अनुसार, 40 साल के आसपास की उम्र वाले लोगों में आर्थराइटिस का रिस्क अचानक से बढ़ सकता है। ऐसा उन लोगों के साथ होने की संभावना अधिक है जिनके परिवार में पहले किसी को गठिया जैसी समस्या रही हो। हालांकि, लोगों को कई बार अपनी बीमारी के बारे में देर से पता चलता है और तब तक यह काफी गम्भीर बन चुकी होती है। (Initial Symptoms Of Arthritis In Hindi)
वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ लक्षण ऐसे भी हैं जो आर्थराइटिस की समस्या के पूर्व-संकेत (Initial Symptoms Of Arthritis Disease) भी हो सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देने से बीमारी को जल्द पकड़ पाने में सहायता हो सकती है। साथ ही इस समस्या का जल्द इलाज शुरू करना और इसके गम्भीर परिणामों से बचना आसान हो सकता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में-
घुटनों और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द (pain in various parts of body) और तकलीफ आर्थराइटिस का प्रमुख लक्षण है। आर्थराइटिस में लगातार झनझनाहट के साथ तकलीफ होती रहती है। लेकिन, अगर सोकर उठने के बाद आपको बदन दर्द हो, कुर्सी पर बैठने या कार में बैठते समय आपको दर्द महसूस हो तो हो यह आर्थराइटिस के लक्षण हो सकते हैं। इसी तरह ये समस्याएं भी आर्थराइटिस के कुछ महत्वपूर्ण लक्षण हो सकती हैं-
सुबह सोकर उठने के बाद शरीर में अकड़न (Morning stiffness) महसूस हो और अगर यह कई घंटों तक बनी रहती है। तो हो सकता है कि यह आर्थराइटिस का एक लक्षण (arthritis important symptoms and signs) हो।
जोड़ों के आसपास की स्किन में सूजन (swollen skin around joint) और दर्द महसूस होना और इस जगह की त्वचा छूने पर गर्म महसूस होना। यह आर्थराइटिस का एक गम्भीर लक्षण (severe symptoms of arthrities) हो सकती है। अगर यह समस्या 2-3 महीने से अधिक समय तक बनी रहे तो आप अपने डॉक्टर को तुरंत दिखाएं और इसका कारण पता करें।
गठिया के मरीजों को एक और लक्षण जो दिखायी देता है वह है, रोजमर्रा के काम करते समय या कुर्सी, बेड और डेस्क पर उठने-बैठते समय तेज दर्द और तकलीफ होना। अगर आपको भी इस तरह की परेशानियां महसूस हों तो डॉक्टर से बात करें।