Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर के इन 2 संकेतों से पहचानें नसों में हद से पार चिपक चुका है गंदा कोलेस्ट्रॉल, तुरंत पहचानकर कराएं अपना ब्लड टेस्ट

Cholesterol Warning Signs :  शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल का स्तर अगर काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो आपको कुछ संकेत नजर आ सकेत हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

शरीर के इन 2 संकेतों से पहचानें नसों में हद से पार चिपक चुका है गंदा कोलेस्ट्रॉल, तुरंत पहचानकर कराएं अपना ब्लड टेस्ट

Written by Kishori Mishra |Updated : July 14, 2023 2:32 PM IST

Cholesterol Warning Signs : शरीर में हेल्दी कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है, यह हमारे ब्लड में पाया जाने वाला एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ है। हालांकि, अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाए, तो इससे ब्लड में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है, जो नसों में चिपक जाता है। इसकी वजह से ब्लड वेसेल्स संकीर्ण हो जाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं होता है। सबसे हैरान की बात यह है कि कभी-कभी कोलेस्ट्रॉल का जमाव इतना अधिक हो जाता है कि यह थक्का बनने लगता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक (High Cholesterol ke Lakshan) का खतरा बढ़ जाता है। 

हालांकि, आपको इस बात को समझना होगा कि सभी तरह का कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर के लिए खराब नहीं होते हैं, लो डेसिंटी वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) के रूप में जाना जाने वाला एक तरह का खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर की परेशानियों को बढ़ाता है और इससे कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। शरीर में इस कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं इस कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से क्या लक्षण दिखते हैं?

पैरों का सुन्न होना - Numbness in legs and feet

खतरे की घंटी से अगर कोलेस्ट्रॉल लेवल पारहो चुका है, तो इसकी वजह से पैरों में सुन्नता का अनुभव  ( Signs of high cholesterol in legs ) हो सकता है। इस तरह के संकेतों से पहचान लें कि आपकी धमनियों और अन्य रक्त वाहिकाओं में प्लाक का निर्माण हो गया है। इसकी वजह से ब्लड फ्लो में परेशानी होती है, जो शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को भी कम करता है। ऐसी स्थिति में पैरों में दर्द, झुनझुनी जैसे लक्षण  ( warning signs of high cholesterol in hands and feet ) दिखते हैं। 

Also Read

More News

नाखून दिखने लगते हैं भद्दे - Pale nails

नसों में अगर काफी ज्यादा कोलेस्ट्रॉल का स्तरबढ़ गया है, तो इसके लक्षण आपके नाखूनों पर भी नजर आ सकता है। दरअसल, खराब चिपचिपा कोलेस्ट्रॉल का स्तर जब बढ़ जाता है, तो आपकी धमनियों में जमा प्लाक है, धमनियों को संकीर्ण बना देता है, जिसकी वजह से नाखूनों सहित आपके शरीर के विभिन्न हिस्से प्रभावित होते हैं। इसकी वजह से आपके नाखूनों के नीचे गहरी रेखाएं बन सकती हैं। साथ ही यह आपके नाखूनों का निचला हिस्सा पतला दिखता है। साथ ही इसकी वजह से नाखूनों पर लाल और नीचे पतली या भूरे रंग की रेखाएं दिखती हैं। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ध्यान रखें कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसी स्थिति में आपको समय पर इसकी पहचान करना जरूरी है। वहीं, खुद को फिट रखने के लिए अपने आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।