डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर

Prediabetes Signs: डायबिटीज होने से पहले की स्टेज को प्रीडायबिटीज कहा जाता है। प्रीडायबिटीज के लक्षणों को पहचानकर आप डायबिटीज को होने से रोक सकते हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 26, 2024 6:02 PM IST

Prediabetes Signs: डायबिटीज आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। आजकल न केवल बुजुर्ग, बल्कि युवा और बच्चे भी तेजी से इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज होने से पहले की अवस्था को प्रीडायबिटीज (Prediabetes In Hindi) कहते हैं। इस स्थिति में शरीर का ब्लड शुगर लेवल सामान्य से थोड़ा ज्यादा होता है लेकिन इतना ज्यादा नहीं कि आपको डायबिटीज रोगी की कैटेगरी में रखा जाए। प्रीडायबिटीज स्टेज बेहद खतरनाक होती है। अगर इस स्टेज पर सावधानी न बरती गई, तो आप डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, समय रहते प्रीडायबिटीज के लक्षणों को पहचानकर और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके आप डायबिटीज की चपेट में आने से बच सकते हैं। तो आइए, जानते हैं डायबिटीज होने से पहले शरीर में कौन से लक्षण (Pre Diabetes Symptoms In Hindi) नजर आते हैं?

बार-बार पेशाब आना

अगर आपको बार-बार पेशाब आता है, तो यह प्रीडायबिटीज की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ जाता है, तो किडनी को अतिरिक्त शुगर हटाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें।

त्वचा काली नजर आना

शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर के कुछ हिस्से की स्किन काफी ज्यादा डार्क नजर आने लगती है। इस स्थिति में अक्सर गर्दन, अंडरआर्म्स और कोहनी पर काली मोटी त्वचा नजर आने लगती है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत हो सकता है, जो प्रीडायबिटीज का एक प्रमुख कारक है।

हमेशा थकान महसूस होना

अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो यह प्रीडायबिटीज का संकेत हो सकता है। हालांकि, इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको एक बार डॉक्टर से मिलकर जांच करवा लेनी चाहिए।

बार-बार प्यास लगना

बार-बार प्यास लगना भी प्रीडायबिटीज का संकेत हो  सकता है। दरअसल, जब शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, तो हमारा शरीर पेशाब के माध्यम से इसे निकालने की कोशिश करता है। इसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और ज्यादा प्यास लगती है।

पेट की चर्बी बढ़ना

अगर पुरुषों की कमर का साइज 40 इंच से ज्यादा और महिलाओं की कमर का साइज 35 इंच से ज्यादा है, तो यह प्रीडायबिटीज का एक लक्षण हो सकता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर पेट के आसपास फैट ज्यादा दिखने लगता है। इस तरह के फैट से शरीर में केमिकल निकलते हैं, जो इंसुलिन की कामकाज में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है और व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो सकता है।

प्रीडायबिटीज होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आपको अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source