
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 6, 2023 9:00 AM IST
Liver Damage Symptoms In Hindi: लिवर हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने से लेकर भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन का काम करता है। साथ ही, यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। लेकिन पिछले कुछ सालों में लिवर से जुड़ी बीमारियां लोगों में आम हो गई हैं। गलत खानपान, खराब जीवनशैली और शराब का सेवन इसके कुछ मुख्य कारण माने जाते हैं। अगर लिवर ठीक तरह से काम न करे, तो कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिवर डैमेज होने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है। लिवर खराब होने के कुछ लक्षण हमारे पैरों में भी दिखाई देते हैं। समय रहते इन संकेतों को पहचानकर इलाज लेने से मरीज की जान बच सकती है। तो आइए, जानते हैं लिवर खराब होने पर पैरों में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?
पैरों और तलवों में सूजन लिवर डैमेज होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से पैरों में सूजन आ जाती है। अगर आपको भी पैरों में सूजन महसूस हो रही है, तो इसे नजरंदाज न करें और डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर पैर के तलवों में बार-बार खुजली हो, तो इसे भूलकर भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए। यह संकेत लिवर डैमेज होने की ओर इशारा करता है। फैटी लिवर और हेपेटाइटिस की वजह से हाथ और पैरों के तलवों में खुजली की समस्या हो सकती है।
पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन की समस्या होना भी लिवर डैमेज होने की ओर इशारा करता है। इसे पेरेस्टेसिया के नाम से जाना जाता है। लिवर में हेपेटाइटिस सी की समस्या के कारण नसों को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से झनझनाहट और सुन्नपन की परेशानी हो सकती है।
पैर के तलवों में दर्द होना भी लिवर में खराबी की ओर इशारा करता है। दरअसल, जब लिवर सही से काम नहीं करता है, तो एडिमा में तरल पदार्थ इकट्ठा होना शुरू हो जाता है। इसकी वजह से तलवों में दर्द और सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
लिवर डैमेज होने पर पैरों के पास लाल रंग के धब्बे या चकत्ते दिखाई दे सकते हैं। ये निशान अक्सर घुटने ने नीचे और पैरों के ऊपर होते हैं। फैटी लिवर की समस्या होने पर ये निशान दिखाई देते हैं। इन्हें लंबे समय तक नजरंदाज करने से परेशानी बढ़ सकती है।