किडनी फेल होने से पहले केवल महिलाओं में दिखायी देते हैं ये 6 लक्षण, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

किडनी फेलियर से पहले शरीर कई तरह के बदलाव आते हैं जो शरीर के अंदर चल रही परेशानियों का संकेत हो सकते हैं। किडनी फेलियर के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 2, 2025 6:59 PM IST

What are the reasons of frequent urination- रात में बार-बार पेशाब आना या पेशाब करने के बाद दोबारा यूरिन पास करने की जरूरत महसूस होना (Urge for urination) और बूंद-बूंद पेशाब टपकते रहने जैसी समस्याएं साधारण नहीं बल्कि ये आपकी किडनी से जुड़ी गम्भीर समस्याओं का भी लक्षण (Symptoms of kidney damage) हो सकता है। इसीलिए, इन्हें नजरअंदाज करने से बचें। आमतौर पर बार-बार यूरिन पास करने के कुछ कॉमन कारण होते हैं जैसे- बहुत अधिक पानी पी लेना या  मौसम बदलना पर ठंड के कारण पेशाब लगना। इसी तरह यूरिनरी ट्रैक्ट में किसी तरह का इंफेक्शन (Urinary tract infection), पुरुषों में प्रोस्टेट ग्लैंड (Prostate Gland related problems)  से जुड़ी समस्याएं या डायबिटीज की बीमारी में भी लोगों को बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो जाती (Symptoms of diabetes) है। लेकिन, अगर ये कारण ना हों तो हो सकता है कि आपकी किडनियां बीमार और कमजोर हो रही हैं और इसी वजह से आपको बार-बार पेशाब आने (Baar-baar peshab aane ke karan) की समस्या हो रही है। कई बार यह स्थिति महिलाओं में बहुत गम्भीर हो जाती है। इसीलिए, इस लक्षण को नजरअंदाज ना करें।

क्या बार-बार पेशाब आना है किडनी फेलियर का लक्षण ?-What are the symptoms of Kidney failure.

किडनियां शरीर से वेस्ट और टॉक्सिंस (Toxins) को साफ करने का काम करती हैं। लेकिन, जब किडनियां ठीक तरह से काम नहीं कर पातीं तब शरीर में लिक्विड और टॉक्सिंस का स्तर बढ़ने लगता है। ऐसे में किडनियां शरीर की सफाई के लिए तेजी से काम करती हैं और इसीलिए, पेशाब भी अधिक मात्रा में बनता है। जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। वहीं, किडनियों से जुड़ी समस्याओं के कुछ लक्षण (Symptoms of kidney failure) ये भी हो सकते हैं-

  • पेशाब में झाग बनना (Foamy urine)
  • यूरिन में  खून दिखायी देना (Blood in urine)
  • पेशाब का रंग बदलना (Urine discoloration)
  • भूख ना लगना (Low appetite)
  • पैरों में सूजन, खासकर घुटनों के नीचे के हिस्से में सूजन और दर्द

इन लक्षणों के अलावा कई बार महिलाओं में कुछ समस्याएं अधिक दिखायी देती हैं। किडनी में खराबी आने पर (Kidney mein kharabi ke lakshan) महिलाओं को अगर ये लक्षण दिखायी दें तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें-

  • चेहरे पर सूजन (Face swelling)
  • हमेशा थका-थका-सा महसूस करना (Extreme fatigue)
  • कमजोरी और चक्कर आना (Dizziness)
  • सांस फूलने की समस्या (Breathing problem)
  • बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर लेवल    (High Blood Pressure Level)
  • स्किन में खुजली और ड्राइनेस बढ़ जाना (Skin dryness)

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source