Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heart Blockage Symptoms: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग दिल से जुड़ी बीमारियों का तेजी से शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ समय से हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक समय था जब बड़े-बुजुर्गों को हार्ट अटैक आने के मामले ज्यादा देखने-सुनने को मिलते थे। लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी इसके कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, धमनियों और हार्ट में ब्लॉकेज को हार्ट अटैक की बढ़ती समस्याओं के कारक के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि हार्ट ब्लॉकेज तब होता है, जब दिल की धमनियों में प्लाक (चर्बी, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थ) जमा हो जाता है। यह हृदय में रक्त प्रवाह को बाधित कर सकता है, जिससे हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचने में कठिनाई होती है। इसके कारण सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द या जकड़न और चक्कर आना जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं। अगर दिल के रक्त प्रवाह में रुकावट आ जाए, तो इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में, समय रहते लक्षणों को पहचानना और सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। हार्ट में ब्लॉकेज होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो हार्ट अटैक के खतरे को टाला जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको हार्ट ब्लॉकेज के कुछ शुरुआती लक्षणों (Early Symptoms Of Heart Blockage In Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं विस्तार से -
सीने में दर्द या भारीपन महसूस होना हार्ट ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। आमतौर पर, यह दर्द ज्यादातर सीने के बीच में या बाईं तरफ महसूस होता है। कई बार यह दर्द र्द अन्य क्षेत्रों जैसे कि हाथ, गर्दन या जबड़े तक भी फैल सकता है। अगर आपको अचानक सीने में तेज दर्द, दबाव या जकड़न महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत महसूस होना भी हार्ट ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। यदि आपको थोड़ी सी गतिविधि करने पर या आराम करते हुए भी सांस लेने में दिक्कत होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके हार्ट में ब्लॉकेज है। दरअसल, जब धमनियों में रुकावट होती है, तो दिल को शरीर के बाकी हिस्सों में पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन पंप करने में कठिनाई होती है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
अगर बिना ज्यादा काम किए भी आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो हार्ट में ब्लॉकेज का एक संकेत हो सकता है। दरअसल, जब हृदय ठीक से काम नहीं करता है, तो इससे रक्त प्रवाह बाधित होता है। इसके कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
चक्कर आना या बेहोशी भी हार्ट ब्लॉकेज का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, ऐसा रक्त प्रवाह में कमी के कारण होता है। यदि अचानक से बेहोशी या चक्कर आते हैं, तो इसे हल्के में न ले। यह दिल के लिए खतरे का संकेत है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अनियमित दिल की धड़कन भी हार्ट ब्लॉकेज का संकेत हो सकती है। इस स्थिति में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपका दिल धड़कना छोड़ रहा है या बहुत तेज गति से धड़क रहा है या अनियमित रूप से धड़क रहा है। अगर आपको लगातार ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।