
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
ब्लड कैंसर रक्त से जुड़ा हुआ कैंसर है और इसकी शुरूआत बोन मैरो से होती है। बता दें कि, बोन मैरो शरीर की वह स्थान है जहां रक्त का निर्माण होता है और जब इस हिस्से में स्थित सेल्स बीमार हो जाए या ठीक तरीके से सेल्स काम ना करें तो इससे रक्त से जुड़ी गड़बड़ियां, डिसॉर्डर्स और बीमारियां शुरू हो सकती हैं। ब्लड कैंसर के मामले बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े हैं और दक्षिण एशियाई क्षेत्र और भारत में ब्लड कैंर की मरीजों की संख्या काफी अधिक रही है। आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में दुनियाभर में ब्लड कैंसर के 13 लाख नये मामले (Blood cancer cases worldwide) सामने आए थे।
कैंसर से बचने और इसे गम्भीर होने से बचाने के लिए लोगों को कई प्रकार की सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ती है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बात है इसके लक्षणों पर ध्यान देना और समय पर उनका इलाज कराना। ब्लड कैंसर के कुछ प्रमुख लक्षण (Symptoms of Blood cancer ) इस प्रकार हैं-
थोड़ा-सा काम करते ही थक जाना, चलने-फिरने, सामान उठाने या रोजमर्रा के काम करने में असमर्थ हो जाना,बदन दर्द महसूस करना, कमजोरी महसूस करना ब्लड कैंसर का महत्वपूर्ण लक्षण हो सकती हैं। इसीलिए, इस तरह की समस्याएं होने पर लापरवाही ना करें और तुरंत मेडिकल चेकअप कराएं।
बिना किसी विशेष कारण (डाइट में बदलाव या एक्सरसाइज करने) या अचानक से बहुत अधिक वेट लॉस होना कैंसर का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है। यह एक गम्भीर स्थिति हो सकती है और ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। (Causes of Unexplained weight loss)
पीठ में दर्द, कमर में दर्द और जॉइंट पेन जैसी समस्याएं तनाव या पोषक तत्वों की कमी के संकेत मानी जाती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह समस्याएं ब्लड कैंसर का भी लक्षण हो सकती हैं। इसीलिए, हिप्स, कमर और पीठ में दर्द होने पर डॉक्टर से जांच कराएं।
वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार बार-बार बीमार पड़ना, इंफेक्शन होना,चोट लगने के बाद बहुत अधिक खून बहने जैसी स्थितियां भी ब्लड कैंसर से जुड़ी हुई हैं। ये समस्याएं ब्लड कैंसर का गम्भीर संकेतमानी जाती है इसीलिए, अगर किसी व्यक्ति को बार-बार इस तरह के लक्षण दिखें तो उन्हें अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।