... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 4, 2018 1:43 PM IST
Healthy adults and older people should get at least 7 to 9 hours of sleep per night. © Shutterstock
अक्सर कुछ लोग रात में बिस्तर पर घंटों जगे रहते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें लेटते ही नींद आ जाती है। हर दिन 8 घंटे की नींद लेना सभी के लिए जरूरी है, लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो इससे बहुत कम सोते हैं। कई उपाय ऐसे हैं जिन्हें अपनाकर नींद न आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। रात को जल्दी सोना चाहते हैं, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं-
तय समय पर सोएं
अगर आप वयस्क हैं तो रोजाना साढ़े 7 से साढ़े 8 घंटे के आसपास नींद लेने की जरूरत है। 5 साल और उससे ऊपर के बच्चों और किशोरों को साढ़े 8 से 11 घंटे यानी इस उम्र में वयस्क से ज्यादा नींद लेने की जरूरत होती है।
कैफीन के सेवन से बचें
सोने से पहले रात को कैफीन से जुड़ी कोई भी चीज जैसे चाय-कॉफी का सेवन न करें। अगर आप रात को जल्दी सोने की कोशिश कर रहे हैं तो कैफीन वाले उत्पाद और निकोटीन से दूर रहें। उनका प्रभाव कई घंटों तक बना रहता है और अगर आप सोना भी चाहें तो भी इनकी वजह से आप सो नहीं पाते। इसके अलावा सोने से पहले शराब भी नहीं पीनी चाहिए क्योंकि इससे नींद तो आती है, लेकिन यह नींद अच्छी और गहरी नहीं होती।
पढ़ें -क्या आपको भी पड़ते हैं नींद के दौरे तो हो जाएं सावधान, इस बीमारी से ग्रस्त हैं आप
रात में कम ही खाएं
आपका रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले ही पूरा हो जाना चाहिए। अगर आप सोने से कुछ देर पहले ही ज्यादा खाना खाते हैं तो आपको सोने में बेहद दिक्कत होगी और आप पूरी रात जगे रहेंगे।
सही वातावरण बनाएं
रात को सोने से पहले कुछ ऐसी चीजें करें, जिनसे आपको नींद आसानी से आ जाए। जैसे किताबें पढ़ें, नहाएं, मूड ठीक करने वाले गाने सुनें। इसके अलावा आपका बिस्तर, गद्दा आदि आरामदायक होना चाहिए जिससे रात में सोने में किसी भी तरह की तकलीफ महसूस न हो।
पढ़ें- अपर्याप्त नींद पड़ सकती है अरबों डॉलर भारी
थकान हो तो
अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि अब आपको सोने के लिए चले जाना चाहिए। जबरदस्ती देर तक जागते न रहें।
जल्दी सोने के लिए ये खाएं
जल्दी और गहरी नींद सोना चाहते हैं, तो हर दिन चेरी, दूध, केला, बादाम, उबला अंडा, सलाद के पत्ते, हर्बल चाय आदि का सेवन करें। इन्हें खाने से आपको जल्दी सोने और अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।
पढ़ें- क्या आप भी नींद को महत्व नहीं देते, कहीं हों न जाएं इस बीमारी के शिकार
रात को जल्दी सोने के फायदे
- तनाव होगा कम।
- सुबह ताजा महसूस करेंगे।
- याद्दाश्त में होता है सुधार।
- वजन कम करने में मदद मिलती है।
- शुगर का जोखिम होता है कम।