
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 23, 2018 6:06 PM IST
तैरना हार्ट को फिट रखने के लिए एक अच्छा एक्सरसाइज है। © Shutterstock
अब वह बात पुरानी हो गई जब यह कहा जाता था कि हार्ट अटैक सिर्फ उम्र के ढलते पड़ाव पर ही होता है। लोगों को अब तक सिर्फ यही लगता है कि हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों को ही अपनी चपेट में लेती है, पर आज ऐसा नहीं है। आजकल के युवाओं में भी हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कम उम्र के युवकों की भी अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जा रही है। डरने की जरूरत नहीं है, कुछ ऐसे आम उपायों को अपनाकर आप अपने हृदय को फिट रख सकते हैं। ये भी मुमकिन है कि आपको जीवन में कभी हॉर्ट अटैक जैसी दिक्कतों का सामना ही ना करना पड़े।
दिल के मरीजों के लिए डायट चार्ट, रोज करें फॉलो हेल्दी रहेगा हार्ट
यू रखें दिल का ख्याल
हाई कोलेस्ट्रॉल, अनियमित ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन हाल के दिनों ज्यादातर लोग के लिए मुसिबत का सबब बनने लगी है। इसके लिए खाने-पीने में अच्छी और बैलेंस डायट आपके हॉर्ट को स्वस्थ रखने में पहला कदम हो सकती है। इसके अलावा लगभग आधे घंटे की चहलकदमी भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। जानें, कौन से हैं वे ईजी एक्सरसाइज जिसका नियमित अभ्यास करके आप अपने दिल को आजीवन हेल्दी रखने में सफल हो सकते हैं...
एक्सरसाइज जो रख सकते हैं दिल को हेल्दी
- तैरना सेहत के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज में सबसे खास माना जाता है। साथ ही ये हॉर्ट को फिट रखने के लिए भी ये एक अच्छा एक्सरसाइज है। स्विमिंग हॉर्ट के साथ ज्वाइंट पेन के इलाज के तौर पर भी कर सकते हैं।
अपने दिल को रखना है हेल्दी तो इन 7 उपायों पर गौर करें
-किसी भी तरह का कार्डियो एक्सरसाइज भी आपकी फिट सेहत और फिट हार्ट का राज हो सकता है। इनमें चलना, दौड़ना, भागना और साइकिल चलाना भी शामिल है। ये सब अपको हॉर्ट रेट को मेनटेन करने के लिए करना जरूरी है।
- एक्सरसाइज के लिए वक्त नहीं मिल पाता तो आप अपने दिनचर्या में कुछ आम एक्सरसाइज की मदद से भी दिल को फिट और हेल्दी बनाए रख सकते हैं। सही दिशा में स्ट्रेचिंग करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें वक्त भी कम लगेगा और आप आसानी से खुद को फिट भी रख पाएंगे।
-आप जिम जाना पसंद करते हैं तो वेट ट्रेनर एक फायदेमंद कसरत हो सकता है। यह मसल्स मास बनाने में भी मदद करता है, जो बदले में फैट को कम करने का काम करता है।