सर्दी में जोड़ों के दर्द को रखना है दूर तो खाएं ये 5 सुपरफूड

अपकी जीवनशैली और खान-पान के कारण यह परेशानी आपको हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनके उपयोग से आप जोड़ों के दर्द को दूर रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 12, 2019 2:35 PM IST

जोड़ों में दर्द की समस्या सामान्यतया सर्दी के मौसम में बढ़ जाती है। अर्थराइटिस की समस्या भी सर्दी के मौसम में बहुत दर्द देती है। हाल के वर्षों में युवाओं में भी जोड़ों में दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। जोड़ों में दर्द की समस्या एक दिन या अचानक होने वाली बीमारी नहीं है। अपकी जीवनशैली और खान-पान के कारण यह परेशानी आपको हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनके उपयोग से आप जोड़ों के दर्द को दूर रख सकते हैं।

"जोड़ों में दर्द" और होती है ”घबराहट” तो इस विटामिन की हो सकती है कमी।

हम यहां 5 ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बता रहे हैं जो आपके शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस, गठिया जैसी परेशानी को दूर रखते हैं।

जानें कैसे तेजपत्ता दूर करेगा सिरदर्द और जोड़ों का दर्द ?

ब्रोकली

ब्रोकली में ऐसे तत्व शामिल होते है, जो आपके जोड़ो का स्वास्थ्य काफी लंबे वक्त तक बनाएं रखता है। ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रोकली में ऐसे गुण शामिल होते है जो आपको गठिया जैसी बीमारी को रोकने और बचाने में मददरूप बनते है। ब्रोकोली में आयरन, कैल्शियम, क्रोमियम, विटामिन ए, प्रोटीन कार्बोहाईड्रेट और विटामिन सी शामिल होता है, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए इन 3 पारम्परिक तरीकों की ले सकते हैं मदद !

लहसुन

अर्थराइटिस से पीड़ित व्यकित को हररोज खाने में लहसुन को शामिल करना चाहिए। लहसुन खाने से आपको काफी फायदेमंद साबित होता है। लहसुन में एंटी बायोटिक, एंटी इंफ्लेमेट्री गुण, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण शामिल होते है, जो आपको जोड़ो के दर्द से छुटकारा दिलाते है।

Joint-pain-and-bathuaa बथुआ से जोड़ों के दर्द से कैसे राहत मिलती है ? ©Shutterstock.

जोड़ों के दर्द में क्या खाएं और क्या न खाएं, जानें।

बथुआ

अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए बथुआ के पत्तों का रस भी आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। आपको आपके खाने में बथुआ को शामिल करना चाहिए, इसके साथ ही साथ आपको हररोज बथुआ के पत्तों का रस भी पी सकते हों। आपको इसके रस में कुछ भी नहीं मिलाना है। आपको करीब तीन महीने तक बथुआ के पत्तों का रस पीना होंगा।

बच्चों में जोड़ों के दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है जुवेनाइल अर्थराइटिस।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व शामिल होता है, जो बीमारी पैदा करनेवाले बैक्टिरियां को खत्म करता है। इसीलिए गठिया से पीड़ित व्यकित को हल्दी का सेवन करना चाहिए। हल्दी का सेवन करने से आपको दर्द में काफी आराम मिलता है।

जोड़ों में रहता है दर्द तो करें यह एक आसन, होगा लाभ।

ओमेगा-3 एसिड

अर्थराइटिस जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको आपके खाने में ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करना होंगा। ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए आप सैमन मछली, फिश ऑयल और एल्गी ऑयल को आपके खाने में शामिल कर सकते हों शामिल करना होगा।

जानें, डायबिटीज के मरीजों के लिए गाजर कैसे है फायदेमंद।

जरूरी सावधानियां

व्यायाम करना मत छोडिए।

टहलना बंद ना करें।

फास्ट फूड और डिब्बाबंद खाना खाने से दूर रहिए।

वसायुक्त भोजन का उपयोग मत कीजिए।

सर्दी के मौसम में डार्क सर्कल से कैसे मिलेगा छुटकारा ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.