
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 29, 2018 1:45 PM IST
सूखी खांसी का करें घरेलू इलाज। © Shutterstock.
मौसम बदलने से अक्सर खांसी-जुकाम जैसी समस्या से लोग परेशान रहते हैं। खांसी-जुकाम एक रक्षात्मक प्रणाली है, जो वायु मार्ग से बलगम, धूल अथवा धुएं को साफ करने के लिए होती है लेकिन जब खांसी दो हफ्ते से ज्यादा लंबे समय तक बनी रहती है, तब इसका टेस्ट करवाना जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शुरुआत में छाती में हल्के-फुल्के दर्द के साथ खांसी खासकर सूखी खांसी को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य समस्या के गंभीर होने का प्रमुख कारण है।
क्या है सूखी खांसी
सूखी खांसी में बहुत कम या बिल्कुल भी बलगम नहीं निकलता। यह जलन करने वाली होती है और गले में खराश पैदा करती है। कुछ मामलों में यह नाक संबंधी एलर्जी, एसिडिटी, अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज अथवा टीबी का कराण भी बन सकती है। ऐसे में यदि आपको लगातार सप्ताह भर खांसी रहे तो डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए।
हालांकि, आप इसका इलाज कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर भी कर सकते हैं। कई बार भीड़ में, ऑफिस में या फिर किसी रिश्तेदार के घर बैठे होने पर खांसी होने लगती है। यह स्थिति व्यक्ति को बेहद असहज कर देती है। सूखी खांसी के सामान्य कारणों में अस्थमा, गैस्ट्रोसोफेजिअल रिफ्लक्स डिजीज, पोस्टनैसल ड्रिप और कुछ प्रकार के वायरल संक्रमण शामिल हैं। ऐसे में इन घरेलू नुस्खों के जरिए इस समस्या से आप राहत पा सकते हैं।
शहद खाने से सूखी खांसी में मिलता है आराम। © Shutterstock.
शहद
खांसी की दवाओं की तरह ही शहद भी खांसी को कम करने में काफी असरदार होता है। सूखी खांसी के लिए शहद एक बहुत ही प्रभावी घरेलू इलाज है। शहद लार उत्पन्न करने के लिए लार ग्रंथियों को अधिक ट्रिगर करता है, जो बदले में आपके वायु को लुब्रिकेट करता है, जिससे आपकी खांसी कम हो जाती है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो सूजन से लड़ते हैं और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं।
यू करें इस्तेमाल
शहद, अदरक का रस और अनार का रस बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर इस मिश्रण को दिन में 2 या 3 बार सेवन करें।
अदरक
अदरक का इस्तेमाल वर्षों से खांसी को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। अदरक सूखी खांसी के लिए भी प्रभावी है। यह कफ के साथ-साथ खांसी की तीव्रता और अवधि को कम करने में मदद करता है।
यू करें इस्तेमाल
सबसे पहले अदरक को छोटे टुकड़े में काट लें। अब थोड़ा सा कूच दें। फिर एक कप पानी में एक चम्मच अदरक की यह स्लाइस डालें और इसे उबाल लें। आप इसे दिन में दो से तीन बार पिएं। यह सूखी खांसी के लिए सिरप का काम करता है।
स्टीम इनहेलेशन। © Shutterstock
स्टीम इनहेलेशन
सूखी खांसी के लिए स्टीम लेना भी बहुत लाभदायक है। भाप को इनहेल करना आपके श्वसन पथ में सूजन को कम करने में मदद करता है और इससे सूखी खांसी के इलाज में मदद मिलती है। स्टीम इनहेलेशन सिरदर्द, साइनस दर्द और संक्रमण के लिए एक सरल और प्रभावी घरेलू उपाय है।
यू करें इनहेलेशन
आप एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव को बढ़ाने के लिए गर्म पानी में अपनी पसंद का कोई भी एक एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर इनहेल करें। लाभ होगा।
मुलेठी
मुलेठी गुणकारी औषधि है, जो बलगम को कम करने और पतला करने के दौरान वायुमार्गों को शांत करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले में जलन को कम करने में मदद करते हैं, जो खांसी का कारण बनता है।
यू करें यूज
इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में दो चम्मच मुलेठी की जड़ को शामिल करें। फिर इसे 10 मिनट के लिए गर्म करें। आप दिन में इस चाय को दो बार पिएं, आपको खांसी से काफी राहत मिलेगी।
सेब का सिरका
सेब के सिरके को हर दिन पीने से पाचन बेहतर होता है। अवसाद, थकावट, गठिया, उच्च रक्तचाप और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियों से भी निजात पाया जा सकता है। सूखी खांसी के लिए भी सेब का सिरका बहुत ही अच्छा रामबाण उपाय है।
कैसे करें इस्तेमाल
इसके लिए आप हल्के गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका डालें। उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे दिन में तीन-चार दिनों तक दो बार पिएं।
नमक पानी से गरारे
सामान्य खांसी या टॉन्सिल होने पर अक्सर लोग सबसे पहले नमक-पानी से गरारे करते हैं। यह गले की खराश, जलन, टॉन्सिल के दर्द से छुटाकार दिलाता है। सूखी खांसी होने पर भी आप नमक-पानी के गरारे करें। नमक-पानी खांसी के कारण होने वाली दिक्कत को दूर करता है।
यू करें गरारे
इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालें। उसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद गार्गल कीजिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.