
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 13, 2018 9:14 PM IST
There are a lot of foods and beverages that you consume every day that are staining your teeth © Shutterstock
यह तो हम सभी जानते हैं कि गुटखा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है, बावजूद इसके लोग इसका सेवन करते हैं। इसे लगातार खाने से शरीर के साथ-साथ दांतों और मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचता है। लंबे समय तक गुटखे का सेवन करने से दांतों पर एक काली गंदी सी परत जम जाती है, जिससे व्यक्तित्व तो खराब लगता ही है साथ ही मुंह के कैंसर होने का खतरा भी बढ़ा जाता है। यदि पान-गुटखा खाने से आपके दांत काले हो गए हैं तो इन आसान से उपायों को आजमा कर देखिए। दांतों से तंबाकू के काले निशान को हटाने में मदद मिलेगी।
यूं करें दांतों के कालेपन को दूर
दांत और मसूड़े काले और भद्दे नजर आएं, तो खुलकर हंसने में भी शर्म महसूस होती है। दांतों के कालेपन को दूर करने के लिए हो सकता है आप केमिकल युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हों, लेकिन ये केमिकल दांतों के जड़ों को कमजोर बना देते हैं। परेशान न हों, गुटखे के सेवन के कारण आपके दांत काले हो गए हैं, तो बेकिंग सोडा या खाने वाला सोडा और नींबू की मदद से आप अपने दांतों को साफ कर सकते हैं। नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं, जो 1 मिनट में आसानी से ही आपके दांतों को साफ कर सकते हैं। जानें इसे बनाने का तरीका-
यह भी पढ़ें- दांतों का रखें ख्याल वरना हो सकता है आपका दिल बीमार
सामग्री
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
आधा कटा नींबू
थोड़ा सा नारियल पानी
बेकिंग सोडा और नींबू से करें दांतों को साफ। © Shutterstock
इस्तेमाल का तरीका
1 अपने दांतों को ब्रश करें।
2 अब आधे चम्मच से भी कम बेकिंग सोडा अपने हाथों में लें।
3 उसमें दो से चार बूंद नींबू मिलाएं।
4 इस पेस्ट से अपने दांतों की अच्छी तरह से मसाज करें।
यह भी पढ़ें- बच्चे को लगवाना है ब्रेसेस, तो जान लें इन जरूरी बातों को
5 मसाज करने के तुरंत बाद अपने दांतों को नारियल पानी से धो लें।
6 कुछ दिनों तक इस प्रक्रिया को बस एक मिनट ट्राई करके देखें, आपके दांतों का कालापन दूर हो जाएगा।
अन्य उपाय
- पानी में नींबू का रस मिलाकर नियमित कुल्ला करने से भी दांतों का कालापन दूर होता है।
- काले दांतों को साफ करने के लिए नीम के दातून से बेहतर विकल्प कोई और नहीं। नीम में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे दांत स्वस्थ होने के साथ मजबूत बनते हैं।
- संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखा लें। इसका पाउडर बनाकर अपने दांतों को साफ करें। कालापन दूर होने लगेगा।