
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 10, 2018 5:07 PM IST
पीरियड्स एक दिन के लिए टालना चाहती हैं तो मसालेदार खाना कम खाएं। © Shutterstock
पीरियड्स अक्सर 25-26 दिनों के अंतराल पर हर महीने नियमित रूप से आ जाता है। हर महिलाओं को इस प्रक्रिया से दस से लेकर लगभग 50 वर्ष तक गुजरना होता है। पीरियड्स आना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे शरीर ठीक तरह से काम करता है और महिलाएं गर्भधारण कर पाती हैं। कई बार पीरियड्स ऐसे समय पर आ जाता है, जिसे लेकर अक्सर महिलाएं परेशान हो उठती हैं। शादी-ब्याह, पार्टी, धार्मिक अनुष्ठान या फिर पर्व-त्योहार के दिनों में कोई भी महिला या लड़की नहीं चाहती की पीरियड्स आए। कुछ लड़कियों को पेट या कमर दर्द इतना अधिक होता है कि चाहती हैं कि शादी-ब्याह या फंक्शन के दिनों में पीरियड्स न आए। किसी तरह से आगे की डेट में आए, कुछ दिनों के लिए टल जाए। पीरियड्स टालने के लिए बाजार में कई दवाइयां भी मौजूद हैं, लेकिन प्राकृतिक तरीकों से भी आप चाहें तो पीरियड्स को एक या दो दिन टाल सकती हैं।
दवाओं से साइड एफेक्ट का बढ़ता है खतरा
दरअसल, आर्टिफिशियल तरीकों को अपनाने से साइड इफेक्ट्स और हार्मोन्स के असंतुलित होने का खतरा बढ़ जाता है। इन साइड इफेक्ट्स की वजह से अगले महीने देरी से पीरियड्स आते हैं साथ ही चेहरे और ठुड्डी पर बाल भी उगने लगते हैं। आप चाहें तो नेचुरल उपायों को अपना कर भी पीरियड्स को एक-दो दिन टालने का ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि ये तरीके सभी को सूट करें या सभी पर इसका असर हो ही।
यूं टाल सकती हैं पीरियड्स
- यदि आप चाहती हैं कि पीरियड्स एक दिन के लिए टल जाए तो मसालेदार खाना कम खाएं। मसालेदार खाने से ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे पीरियड्स शुरू होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मिर्च, काली मिर्च और लहसुन खाना छोड़ दें।
- विनेगर खाएं। एक गिलास पानी में तीन-चार चम्मच विनेगर डालकर दिन में दो से तीन बार पिएं। ऐसा करने से आप तीन से चार दिन तक पीरियड्स टाल सकती हैं।
- एक कटोरी पानी में जिलेटिन का पैकेट घोलकर उसे तुरंत पी लें। इससे आप तीन से चार घंटों के लिए पीरियड्स टाल सकती हैं।
- पीरियड्स सही समय पर आने के लिए एक्सरासाइज करना अच्छी बात है लेकिन रेग्युलर एक्सरसाइज करके भी पीरियड्स को टाला जा सकता है। जल्दी पीरियड्स न आए इसके लिए हेवी एक्सरसाइज करें।
- जैसा कि आप जानती हैं कि नींबू में विटामिन सी होता है। नींबू पीरियड्स को टालने, ज्यादा ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने या रोकने के काम भी आता है। इसके लिए नींबू को चबाएं या खाएं। नींबू का रस पानी में डालकर पिएं।
- इन घरेलू नुस्खों के साइड इफेक्ट्स दवाइयों की तरह नहीं होते लेकिन लंबे समय तक पीरियड्स को टालना आपकी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में पीरियड्स टालने की आदत से बचें।