... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 14, 2019 8:30 PM IST
मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए यूं करें एल्कोहल का सेवन बंद। © Shutterstock.
एल्कोहल का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। रोजाना एल्कोहल का सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। एल्कोहल की लत आपके शरीर के कई अंगों को प्रभावित करने लगते हैं। जब आप ज्यादा मात्रा में एल्कोहल का सेवन करने लगते हैं तो इससे डायबिटीज, लिवर से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको एल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। शारीरिक के साथ मानसिक रूप से भी एल्कोहल का सेवन आपको प्रभावित करता है। तनाव की वजह से लोग अक्सर एल्कोहल का सेवन करने लगते हैं। इसलिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी एल्कोहल का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। जानें, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए एल्कोहल का सेवन करना कैसे बंद करें।
मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए यूं करें एल्कोहल का सेवन बंद
अपनी परेशानी को पहचानें: जब आप बार-बार यह सोचते हैं कि एल्कोहल का सेवन आपके जीवन में परेशानी ला रहा है तो इस बात को मान लेना चाहिए कि आप अत्यधिक मात्रा में एल्कोहल का सेवन कर रहे हैं। इससे आप एल्कोहल का सेवन बंद कर सकते हैं।
सोचें आपको एल्कोहल का सेवन क्यों बंद करना है: जब आप सोचते हैं कि एल्कोहल का सेवन आपके लिवर को हानि पहुंचा सकता है। जब आप एल्कोहल का सेवन ज्यादा करते हैं तो यह आपको मानसिक रूप से प्रभावित करता है।
वातावरण बदलें: मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको अपना वातावरण बदलना बेहद जरूरी होता है। आपको अपने आस-पास की कई चीजों को बदलना जरुरी होता है। खासकर अपने साथ रहने वाले लोगों को क्योंकि उनकी मानसिकता का आप पर प्रभाव पड़ता है।
दोस्तों की मदद लें: कुछ लोगों के लिए अपने आप एल्कोहल का सेवन छोड़ना मुश्किल होता है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो अपने दोस्तों की मदद लें ताकि आप एल्कोहल का सेवन करना बंद कर सकें।