फिट और हेल्दी रहना है, तो अपनाएं ये आदतें और भूल जाएं बीमारियां

नींद के अभाव का आपके प्रतिरक्षा स्तर के साथ एक सीधा संबंध है। अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिल पा रही है, तो आपको ठंड और फ्लू होने की अधिक संभावना है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 29, 2018 9:04 AM IST

लोग अक्सर बीमार पड़ने पर अपने खराब स्वस्थ्य के लिए किसी और को दोषी ठहराते हैं, लेकिन हम कभी यह मानने को तैयार नहीं होते कि हम अपनी खराब सेहत के कारण खुद ही हैं। हम यह जानने की कोशिश ही नहीं करते कि प्रतिरक्षा क्या है? वास्तव में, इसका एक अहम हिस्सा हमारी जीवनशैली पर निर्भर करता है इसलिए अगर हमें बीमार नहीं पड़ना है, तो हमें हमारी जीवनशैली में ये बदलाव लाने होंगे।

पर्याप्त पानी पीना

प्रत्येक व्यक्ति की पानी पीने की आवश्यकता अलग-अलग होती है जैसे कि 20 किलो वाला व्यक्ति एक लीटर पानी पीता है। ऐसे में यदि आप 50 किलो के हैं, तो आपकी दिन भर में पानी की खपत ढाई लीटर होनी चाहिए यानी कि रोजाना आपको ढाई लीटर पानी की आवश्यकता है। कसरत करने से पहले आजमाई हैं ये 5 बातें ?

गुनगुना पानी पीना

सादा या ठंडा पानी नहीं बल्कि स्वस्थ रहने के लिए हल्का गर्म पानी पिएं। जब आप गर्म पानी पीते हैं, तो यह साइनस के लक्षणों को कम कर सकता है।

विटामिन सी लेना

विटामिन सी आपके प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाने में काफी सहायता करता है। किसी भी व्यक्ति के शरीर में विटामिन सी की दैनिक आवश्यकता 60 से 90 मिलीग्राम है। इसके लिए प्राय: खट्टे फलों का प्रयोग करें। संतरा, मौसमी, नींबू आदि में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। नियमित करें शलभासन, जानें करने की विधि और लाभ

पर्याप्त नींद

नींद के अभाव का आपके प्रतिरक्षा स्तर के साथ एक सीधा संबंध है। अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिल पा रही है, तो आपको ठंड और फ्लू होने की अधिक संभावना है।

healthy habits for fit life 1 नींद के अभाव का आपके प्रतिरक्षा स्तर के साथ एक सीधा संबंध है। © Shutterstock

मोबाइल के प्रयोग के बाद हाथ हों साफ

मोबाइल फोन बैक्टीरिया के लिए सबसे बेहतरीन घर है। मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए हम बार-बार उसे अपने हाथों में पकड़ते हैं और हर समय साथ रखते हैं। यहां तक कि टॉयलेट में भी लेकर जाते हैं। इससे बैक्टीरिया उस पर चिपक जाते हैं, जो हमारे शरीर में मोबाइल प्रयोग के बाद बिना हाथ धुले खाना खाने पर प्रवेश कर जाते हैं। वंडर फूड आंवला खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

जिंक लेने से बचें

हाल ही में हुए अध्ययन से पता चला है कि जिंक सर्दी को जल्दी रोकता है। हालांकि, जिंक युक्त नोज स्प्रे लेने से बचें, क्योंकि इससे आपकी गंध लेने की क्षमता कम हो सकती है।

फिटनेस को रखें बरकरार

योग, जिम, जुम्बा, एरोबिक्स या जो भी कसरत शरीर के लिए बनी है, उसे करें। अच्छी फिटनेस लिए इनमें से आप कोई भी कसरत चुन सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source