सोरायसिस जैसी गंभीर बीमारी से बचना है, तो हेल्दी लीवर के लिए डायट में इन्हें जरूर करें शामिल
सोरायसिस जैसी गंभीर बीमारी से बचना है, तो हेल्दी लीवर के लिए डायट में इन्हें जरूर करें शामिल
डायट में हरी पत्तेदार सब्जियों को प्रतिदिन शामिल करें। जितना अधिक आप इनका सेवन करेंगे, उतना ही ज्यादा आपका लीवर स्वस्थ रहेगा। दरअसल, इस तरह की सब्जियो में क्लिंजिंग कम्पाउंड्स अधिक होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से लीवर की साफ-सफाई करते हैं।
Written By:
Anshumala
| Updated : February 23, 2019 9:05 AM IST
लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। लीवर शरीर को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करता है। लीवर शरीर में खून साफ करता है। शरीर से विषैले पर्दाथों को बाहर निकालता है। पाचन क्रिया के लिए जरूरी एंजाइम्स का निर्माण करता है। कई बार लीवर अपने कार्य के दौरान कई तरह के जहरीले पदार्थों के संपर्क में आ जाता है, जिसके कारण इसका सेहत बिगड़ने लगता है। लीवर की सेहत को आप अपने खानपान में सावधानी बरत कर भी बेहतर बनाए रख सकते हैं।
आज लोगों की जीवनशैली और खानपान इतनी खराब हो गई है कि लीवर से संबंधित कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। ऐसे में डायट पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। स्वस्थ लीवर के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और संतुलित आहार जैसे अनाज, प्रोटीन्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, फल, सब्जियों आदि का सेवन करना जरूरी है। जानें, किन चीजों को अपने खानपान में शामिल करेंगे, तो लीवर रहेगा हेल्दी।
डायट में हरी पत्तेदार सब्जियों को प्रतिदिन शामिल करें। जितना अधिक आप इनका सेवन करेंगे, उतना ही ज्यादा आपका लीवर स्वस्थ रहेगा। दरअसल, इस तरह की सब्जियो में क्लिंजिंग कम्पाउंड्स अधिक होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से लीवर की साफ-सफाई करते हैं।
रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक-दो कली खाएं। लहसुन शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है, साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट एलिसिन (Allicin) से भी भरपूर होता है। यह लीवर को ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाता है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स लीवर एंजाइम्स को एक्टिवेट करते हैं, ताकि शरीर से नुकसानदायक पदार्थ बाहर निकल सकें।
You may like to read
हल्दी का उपयोग वर्षों से कई तरह के रोगों के उपचार में किया जा रहा है। इसे लीवर के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है, ऐसा इसलिए, क्योंकि यह लीवर कोशिकाओं के दोबारा बनने में मदद करती है।
प्रतिदिन आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। यह लीवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए बहुत आवश्यक है। चाहें तो पानी में नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे लीवर की सेहत बूस्ट होती है।
सेब, खट्टे फल जैसे अंगूर, नीबू, संतरा, गाजर, अखरोट आदि का सेवन करना भी लीवर के लिए फायदेमंद है। सेब में पेक्टिन प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर के डाइजेस्टिव ट्रैक से टॉक्सिन को क्लिंज करने और बाहर निकालने में मदद करता है। यह लीवर को डिटॉक्सिफाई करने का बढ़िया स्रोत है, साथ ही कई बीमारियों से भी लीवर को बचाता है। खट्टे फलों में भी एंटीऑक्सिडेंट्स होने के साथ ही विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो लीवर की नेचुरल क्लिंजिंग क्षमता को बढ़ाता है।
एवोकाडो का सेवन करना लीवर के लिए अच्छा है। यह लीवर में मौजूद नुकसानदायक टॉक्सिन्स को साफ करता है। अनाज में मौजूद फाइबर्स भी लीवर को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर स्रोत है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.