
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 14, 2019 6:29 PM IST
आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में लगभग 50 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और वर्ष 2025 तक इसके मरीजों की संख्या लगभग 30 मिलियन तक और बढ़ जाएगी। © Shutterstock
डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में लगभग 50 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और वर्ष 2025 तक इसके मरीजों की संख्या लगभग 30 मिलियन तक और बढ़ जाएगी। ऐसे में समय रहते ही आप अपने लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान देना शुरू कर दें वरना आप भी डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। इन उपायों को आज से ही अपनाना शुरू कर दें, ताकि आपको कभी भी डायबिटीज छू भी नहीं पाएगी।
नियमित अंतराल पर खाएं : वजन कम करने के चक्कर में कभी भी एक टाइम का आहार स्किप ना करें। यह बहुत बड़ी गलती है और इस वजह से आप बहुत जल्दी डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं। डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। इससे डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज के मरीजों को केला खाना चाहिए, जानें यहां
फाइबर लें अधिक : डाइट में जितनी अधिक से अधिक मात्रा में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करेंगे, डायबिटीज का खतरा उतना ही कम होता जाएगा। इसके लिए रोजाना ब्राउन राइस, ओट्स, नट्स इत्यादि का सेवन बढ़ा दें। फाइबर के सेवन से आपका पेट लम्बे समय तक के लिए भरा रहता है, जिससे बार बार बेवजह भूख से छुटकारा मिल जाता है।
नाश्ता करें हेवी और डिनर लाइट : खुद को फिट रखना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा ध्यान अपने नाश्ते पर दें। इसके लिए सुबह नाश्ते में प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर चीजें शामिल करें जिससे ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य रहता है। इसके अलावा रात में बिल्कुल हल्का खाना खाए जिससे वो आसानी से पच जाए। इस डाइट रूटीन को अपनाने से भी डायबिटीज का खतरा कम होता है।
एक्सरसाइज करें : स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए, लेकिन अक्सर लोग अपनी जॉब और बाकी जिम्मेदारियों के चलते एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं। कितनी भी व्यस्त जीवनशैली जी रहे हों आप, लेकिन एक्सरसाइज करने के लिए कम से कम आधा घंटा जरूर निकालें। इससे डायबिटीज समेत कई तरह की बीमारियों का खतरा कम होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.