
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 11, 2019 2:24 PM IST
कैंसर का इलाज सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी तक सीमित था, लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर में मजबूत इम्यून सिस्टम को इलाज का चौथा चरण माना जा रहा है। © Shutterstock.
कैंसर एक घातक बीमारी है। जब कोशिकाओं का शरीर में असामान्य विकास होता है, तब कैंसर होता है। स्तन कैंसर, स्किन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और लिम्फोमा सहित 100 से अधिक प्रकार के कैंसर होते हैं। कैंसर का इलाज सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी तक सीमित था, लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर में मजबूत इम्यून सिस्टम को इलाज का चौथा चरण माना जा रहा है।
अमेरिका के जेम्स पी एलिसन और जापान के तासुकू होन्जो के अनुसार, हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम या रोग प्रतिरोधक ही कैंसर से लड़ सकता है। इससे कैंसर के इलाज के लिए नए दरवाजे खुल गए हैं। रिसर्च के अनुसार, शरीर के इम्यून सिस्टम में कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। यदि आप चाहते हैं कि कैंसर से आप हमेशा बचे रहें, तो सबसे पहले इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की कोशिश करें।
सुबह उठें जल्दी, स्तन कैंसर का जोखिम होगा कम
डॉ. एलिसन और होन्जो ने अलग-अलग काम करते हुए 1990 में यह सिद्ध किया था कि कैसे शरीर में मौजूद कुछ प्रोटीन इम्यून सिस्टम के टी-सेल पर ‘ब्रेक’ का काम करते हैं और उन्हें कैंसर कोशिकाओं से लड़ने से रोकते हैं। ऐसे प्रोटीन को निष्क्रिय करके उन कोशिकाओं की कैंसर से लड़ने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इस तरह हमारा शरीर खुद ही कैंसर की दवा बन सकता है।
होंठों पर भी होता है कैंसर, इन लक्षणों से करें पहचान
इम्यून सिस्टम बढ़ाने के तरीके
- विटामिन सी हृदय रोग, प्रसवपूर्व स्वास्थ्य समस्याओं, आंखों की बीमारी और यहां तक कि त्वचा की झुर्रियों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। माना जाता है कि विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए जाना जाता है। आप विटामिन सी के लिए शिमला मिर्च और खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।
इम्यून सिस्टम बढ़ाने के तरीके। © Shutterstock.
- ब्रोकली विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर एक सब्जी है जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में सहायता करता है।
- लहसुन दुनिया के लगभग हर व्यंजन में पाया जाता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। शुरुआती सभ्यताओं ने संक्रमण से लड़ने में इसका उपयोग किया है। लहसुन रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है और धमनी के सख्त होने में धीमा हो सकता है। इसमें मौजूद एलिसिन आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है।
लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ : दिखें जब ये लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है फेफड़ों का कैंसर
- अदरक सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। यह गले में खराश और अन्य सूजन बीमारियों को कम करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
- हल्दी को एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में जान जाता है। यह ऑस्टियोअर्थराइटिस और रूमेटॉइड गठिया दोनों के इलाज में एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में भी काम करता है। इसके अलावा, शोध से पता चलता है कि कर्क्यूमिन की उच्च सांद्रता, जो हल्दी को अपना विशिष्ट रंग देती है, इम्यून सिस्टम को बढ़ाने का काम करती है।
- दही विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत है। विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करने में मदद करता है और बीमारियों के खिलाफ हमारे शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।