खाएं अखरोट और दिल को रखें हेल्दी !

अखरोट रक्त में बैड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2018 3:42 PM IST

अखरोट दिल के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद ड्राईफ्रूट है। रिसर्च के अनुसार अखरोट में  एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा सबसे ज़्यादा होती है। जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रैडिकल्स से नुकसान पहुंचाने में मदद करता है। इस प्रकार की क्षति से सबसे ज़्यादा दिल को ही नुकसान पहुंचता है। यह कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में मदद करता है। अखरोट रक्त में बैड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह रक्त का थक्का बनने के खतरे को कम करके अचानक दिल के दौरा पड़ने की संभावना को कम करता है।

क्यों है अखरोट इतना हेल्दी-

  • अखरोट में एमिनो एसिड आई-आरजीनीन होता है जो दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है।
  • इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अल्फा लियोलॉनिक एसिड होता है जो हृदयाघात के संभावना को कम करता है।
  • इसमें फाइबर की मात्रा भी काफी अच्छी है होता है जो रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इसको खाने से भूख भी कम लगती है।
  • अखरोट में विटामिन ई होता है जो धमनियों में प्लाक बनने से रोकता हैँ। इससे कोरोनरी धमनी रोग और दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होती है।
  • इसमें प्लान्ट स्टेराल होता है, यह भी कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करता है।
  • इसमें एल आरजनीन होता है जो धमनियों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें लचीला बनाये रखता है जिससे रक्त प्रवाह आसानी से हो पाता है।
  • वैसे तो नट में 80% फैट रहता है लेकिन वह हेल्दी होता है। इसलिए अखरोट में कैलोरीज़ की मात्रा ज़्यादा होने के कारण संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। इसके अलावा अखरोट बहुत सारे बीमारियों से राहत दिलाने में सहायता करता है। साथ ही मेमरी अच्छी बनाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source