मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है चलना-फिरना, जानें किन बातों का रखें ध्यान

Mental benefits of walking: चलना-फिरना सबसे आसान और सबसे ज्यादा फायदेमंद शारीरिक गतिविधियों में से एक है, जिसके फायदे न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हैं बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 2, 2023 8:04 PM IST

Health benefits of walking: आजकल हमें अलग-अलग प्रकार की बीमारियां चारों तरफ से घेर रही हैं और उसके पीछे का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और कम पोषण वाला खानपान ही है। नई-नई बीमारियों से बचने और पहले से मौजूद बीमारियों को कंट्रोल करके रखने के लिए आज भी सही खानपान और अच्छा लाइफस्टाइल मेंटेन करने की सलाह दी जाती है, जो कि बहुत ही जरूरी है। एक हेल्दी लाइफस्टाइल का मतलब होता है बॉडी को एक्टिव रखना। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक खास चीज के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको हेल्दी रखने में मदद करेगा। रोजाना थोड़ा बहुत-चलना फिरना सबसे आसान और सबसे ज्यादा फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती है। सिर्फ उन लोगों के लिए ही नहीं जिन लोगों को वजन बढ़ा हुआ है, बल्कि हर व्यक्ति के लिए चलना-फिरना फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं चलने-फिरने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को क्या फायदे मिलते हैं।

फिजिकल हेल्थ के लिए वॉकिंग के फायदे (Walking benefits for physical health)

शारीरिक स्वास्थ्य को हेल्दी रखने के लिए थोड़ा-बहुत चलना फिरना बहुत जरूरी माना जाता है। चलना-फिरना आपके शरीरके बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने में तो मदद करता ही है, साथ ही इससे अन्य कई फायदे भी हो सकते हैं -

दिल और फेफड़ों को स्वस्थ रखे (Walking for healthy heart and lungs)

चलना-फिरना आपके दिल और फेफड़ों दोनों के लिए ही बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना नियमित रूप से वॉकिंग करने वालों को हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है और साथ ही उन्हें सांस से जुड़ी बीमारियां भी बहुत ही कम होती हैं।

पाचन में सुधार लाए (Walking for good digestion)

पाचन को अच्छा बनाने के लिए वॉकिंग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। खासतौर पर खाना खाने के बाद कम से कम 500 से 1000 कदम जरूर चलना चाहिए। ऐसा करने से खाना पचाने में आसानी होती है और आपका पाचन भी अच्छे से काम करने लगता हैय़

ब्लड फ्लो में सुधार (Walking for better blood flow)

रोजाना सुबह या फिर शाम के समय वॉकिंग या जॉगिंग करने वाले लोगों में ब्लड से जुड़ी किसी प्रकार की समस्याएं होने का काफी कम खतरा रहता है। साथ ही जिन लोगों को पहले से ही कोई ब्लड डिसऑर्डर है, उनके लिए भी वॉकिंग करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए वॉकिंग के फायदे (Walking benefits for mental health)

मूड में सुधार लाए (Walking for better mood)

अपने मूड को अच्छा बनाने के लिए थोड़ा-बहुत वॉकिंग करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को बात-बात पर गुस्सा आता है या चिड़चिड़ापन रहता है, उन्हें रोजाना सुबह और शाम कम से कम आधा घंटा वॉकिंग जरूर करनी चाहिए।

तनाव व चिंता कम करे (Walking to reduce anxiety and stress)

मानसिक बीमारियों से निपटने के लिए भी वॉकिंग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। खासतौर पर यदि किसी व्यक्ति को चिंता या तनाव जैसी मानसिक समस्याएं महसूस हो रही हैं, तो वॉकिंग करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

डिप्रेशन कम करने में मदद (Walking to reduce depression)

रोजाना सुबह शाम वॉकिंग करना आपको डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने में भी मदद कर सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को डिप्रेशन की शिकायत है, उन्हें सुबह के समय या शाम के समय कम से कम 1 से 2 घंटे चलने-फिरने व बाहर टहलने की सलाह दी जाती है।