... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद ना आने की समस्या कॉमन हो गई है। कुछ लोगों को काम के चलते और टेंशन के कारण लोगों को ठीक से नींद नहीं आती। कई बार लोगों की नीद रात में अचानक से खुल जाती है और दोबारा नींद भी नहीं आती है। नींद पूरी ना हो पाने के कारण कई तरह की बीमारियां होने लगती है। रात को अचानक से नींद खुलने की इस समस्या को इन्सोमनिया या अनिद्रा कहा जाता है। कई बार इस तरह की स्थिति में ये बीमारी की बड़ी वजह होती है। इसके अलावा अगर आपकी नींद रात को अचानक से खुल जाती है तो इसकी वजह आपका लिवर भी हो सकता है। रात में अचानक से नींद खुलने की समस्या लिवर प्रॉब्लम की वजह से भी हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
जर्नल ऑफ नेचर एंड साइंस ऑफ स्लीप की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रात को अचानक से नींद खुल जाना लिवर डैमेज होने के लक्षण हैं। लिवर प्रॉब्लम का एक कॉमन लक्षण रात को 1 बजे से लेकर 4 बजे के बीच नींद खुलना ही है। ऐसे में अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं लिवर और नींद का आपस में क्या है कनेक्शन-
सिस्टमेटिक ढंग से बॉडी के अंगों को काम करने के लिए सर्काडियन क्लॉक या बॉडी क्लॉक खास रोल निभाती है। रात और दिन के हिसाब से यह काम करती है। ऐसे में रात को लिवर 1-3 बजे के बीच बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने और सफाई करने का काम सबसे ज्यादा तेज़ी से करता है। अगर आपके लिवर में भी फैट जमा है (आपको नॉनएल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज है) तो ये ठीक तरीके से काम नहीं करता है। जिसकी वजह से बॉडी को डिटॉक्सीफाई के लिए ज़यादा एनर्जी लगानी पड़ती है। नर्व सिस्टम कई बार नींद से उठने के लिए संकेत देने लगता है।
लिवर खराब होने की वजह से रेस्टलेस लेग सिंड्रोम, इन्सोमनिया और दिन में नींद आने और रात में नींद ना आने जैसी बीमारियां भी बढ़ने लगती है। इसीलिए, रात में जब बार-बार नींद खुल जाती है तो अपने लिवर फंक्शन का टेस्ट करवाएं। जिससे नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर जैसी समस्या को कम करने का समाधान मिल सके।