
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 20, 2024 7:31 AM IST
Very important vitamins that are good for your heart health: हार्ट के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना होता है और भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना होता है, जो कि उन्हें लाभ पहुंचाएं। इसलिए जरूरी है कि वह अपने भोजन में सभी प्रकार के मिनरल और विटामिन्स को शामिल करें। मगर इस सब के साथ उनके लिए कुछ विटामिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि वे हृदय की सेहत को बनाए रखने और दिल के दौरे (हार्ट अटैक) के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही विशेषज्ञ भी कहते हैं कि दिल के मरीजों के लिए सभी विटामिन का सेवन बहुत जरूरी है, क्योंकि ये शरीर के विभिन्न कार्यों में मदद करते हैं और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में योगदान देते हैं, जो कि कुछ इस प्रकार हैं।
शरीर में विटामिन डी की कमी से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। यह हृदय की मांसपेशियों के कामकाज में सुधार करता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। धूप, वसायुक्त मछली (सैल्मन, मैकेरल), अंडे की जर्दी, दूध और विटामिन डी युक्त अनाजों का सेवन कर आप इस कमी से उभर सकते हैं।
विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो धमनियों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और धमनियों में ब्लॉकेज बनने से रोकता है। आप शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए बादाम, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, पालक और एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।
ये सभी विटामिन्स होमोसिस्टीन नामक एक पदार्थ के स्तर को नियंत्रित करते हैं, जो अधिक मात्रा में हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं। आप इस विटामिन को चिकन, मछली, अंडे, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां और फोर्टिफाइड अनाजों से प्राप्त कर सकते हैं।
विटामिन सी शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स में से एक जरूरी विटामिन है। विटामिन सी धमनियों में सूजन को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। यह हृदय की दीवारों को मजबूत बनाता है और रक्त प्रवाह को बेहतर करता है। आप खट्टे फल (संतरा, नींबू, अंगूर), बेरीज, ब्रोकली और हरी मिर्च से इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं।
विटामिन ए दिल की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह रक्त वाहिकाओं की दीवारों को मजबूत करता है और कोशिकाओं को मरम्मत करने में मदद करता है। इसलिए इसकी कमी से आप परेशानी में पड़ सकती हैं। गाजर, शकरकंद, कद्दू, हरी पत्तेदार सब्जियां और अंडे इस विटामिन को प्राप्त करने का सबसे अच्छा स्रोत है।
इन विटामिन की कमी हृदय रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ा सकती है। संतुलित आहार, जिसमें इन विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल हों, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।