
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : December 27, 2023 11:54 AM IST
Vitamin K Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन-के, जो हड्डियों के विकास को बढ़ावा देने, घाव भरने, दिल को स्वस्थ रखने और कैंसर से बचाव करने में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन-के की कमी के कारण कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण ब्लड क्लॉटिंग नहीं हो पाती है, जिससे खून का थक्का नहीं जम पाता है और छोटी सी चोट के बाद भी ब्लीडिंग होने लगती है। विटामिन-के की कमी के कारण नाक, दांत, मसूड़ों, पेशाब और मल से खून आने की समस्या भी हो सकती है। इस विटामिन की कमी से शरीर के कई अंग खोखले हो सकते हैं। इसके कारण हड्डियां, दिल, दिमाग, पैंक्रियाज और लिवर जैसे अंग सुचारु रूप से काम नहीं कर पाते हैं। आज इस लेख में हम आपको विटामिन-के की कमी के लक्षण और इसकी कमी को पूरा करने वाले फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
थोड़ी सी चोट लगने पर भी ज्यादा खून बहना
नाक से बार-बार खून आना
मसूड़ों या दांतों से खून निकलना
घाव भरने में ज्यादा समय लगना
पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होना
जोड़ों और हड्डियों में दर्द
नाखून के नीचे खून के छोटे-छोटे थक्के जमना
उम्र से पहले दांत कमजोर हो जाना
विटामिन-के की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आपको पालक, सरसों, ब्रोकली, बींस, बथुआ, मेथी, हरी पत्तेदार सब्जियां, पत्ता गोभी, मूली, चुकंदर, लाल मिर्च, काजू, कीवी, अनार, सेब, अनार, एवोकाडो, केला, अंकुरित अनाज, दूध, अंडे, पनीर और मछली का सेवन करना चाहिए। साथ ही, आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां या सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
शरीर में दिख रहे विटामिन-के की कमी के इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको डाइट में जरूरी बदलाव करने चाहिए। साथ ही, अत्यधिक ब्लीडिंग या किसी भी तरह की समस्या महसूस होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.