Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इन 4 विटामिनों की कमी होते ही कमजोर पड़ने लगता है दिमाग, ज्यादातर लोग नहीं रख पाते ध्यान

Vitamin for healthy brain: शरीर में कुछ विटामिनों की कमी होना दिमाग की हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है। इस लेख में जानें हेल्दी ब्रेन के लिए कौन से विटामिन हैं जरूरी है किन फूड्स का सेवन करके उनकी पूर्ति की जा सकती है।

शरीर में इन 4 विटामिनों की कमी होते ही कमजोर पड़ने लगता है दिमाग, ज्यादातर लोग नहीं रख पाते ध्यान

Written by Mukesh Sharma |Published : February 16, 2026 2:14 PM IST

Important vitamin for health: हमारे शरीर के अन्य अंगों की तरह दिमाग को भी ठीक तरीके से काम करने के लिए समय-समय पर पर्याप्त न्यूट्रिशन चाहिए होता है। जिस प्रकार पोषक तत्वों की कमी के कारण हमारे शरीर के अन्य अंग काम करना बंद कर देते हैं और उनमें कमजोरी आती है, इसी प्रकार दिमाग में कमजोरी आने के पीछे भी कई बार कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। दिमाग को हेल्दी रखने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विटामिन बी9 का आता है, जिसे फोलेट के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे विटामिन हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं और इस लेख में हम आपको इन विटामिनों की पहचान कराने वाले हैं। साथ ही आपको यह भी बताने वाले हैं कि किन फूड्स का सेवन करने इनकी पूर्ति की जा सकती है। (How to get rid of brain weakness)

विटामिन बी1 की कमी (Vitamin b1 deficiency)

शरीर में विटामिन बी1 यानी थियामिन की कमी होना भी आपके दिमाग के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है और कई बार इससे मानसिक समस्याओं से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। विटामिन बी1 की मदद से दिमाग मेमोरी और फोकस करने की क्षमता में सुधार होता है। सूरजमुखी के बीज, साबुत अनाज और बीन्स का सेवन करने से विटामिन बी1 प्राप्त हो सकता है।

विटामिन बी2 की कमी (Vitamin b2 deficiency)

विटामिन बी2 को राइबोफ्लेविन भी कहा जाता है और यह दिमाग के लिए एक बेहद जरूरी विटामिन माना जाता है। यद दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और तंत्रिकाओं के भीतर की सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे दिमाग ठीक तरीके से काम कर पाता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, दूध और अंडे आदि का सेवन करके विटामिन बी2 प्राप्त किया जा सकता है।

Also Read

More News

विटामिन बी12 की कमी (Vitamin b12 deficiency)

दिमाग को सामान्य रूप से सही काम करने के लिए विटामिन बी12 की जरूरत पड़ती है। तंत्रिका तंत्र के लिए भी विटामिन बी12 बहुत जरूरी माना गया है। इस विटामिन की कमी दिमाग को कमजोर बना सकती है। डेयरी प्रोडक्ट्स, मीट और फिश के सेवन से इसकी कमी को दूर किया जा सकता है।

विटामिन डी की कमी (Vitamin d deficiency)

हेल्दी ब्रेन के लिए शरीर में विटामिन डी की सही मात्रा का होना भी जरूरी है, क्योंकि यह इम्यून सिस्टम और कैल्शियम लेवल को बैलेंस रखने के अलावा यह एक न्यूरोप्रोटेक्टिव के रूप में काम करता है। धूप के अलावा मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स की मदद से भी विटामिन डी का सेवन किया जा सकता है।

विटामिन सी की कमी (Vitamin c deficiency)

दिमाग के लिए विटामिन सी एक बेहद जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है, जो ब्रेन मॉलिक्यूल्स को डैमेज होने से बचाता है। इसके अलावा भी दिमाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फंक्शन है, जिसके लिए विटामिन सी जरूरी होते हैं। शरीर में विटामिन सी की पूर्ति करने के लिए खट्टे फल और ब्रोकली आदि का सेवन किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।